Yavatmal Election Results: यवतमाल नगर परिषद में BJP ने गाड़ा झंडा, प्रियदर्शनी उईके ने रचा इतिहास

Priyadarshani Uike Win: यवतमाल नगर परिषद चुनाव में भाजपाा की प्रियदर्शनी उईके ने 13,719 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका मोघे हार के साथ मुकाबला रोचक रहा।
Priyadarshani Uike Win: यवतमाल नगर परिषद चुनाव में भाजपाा की प्रियदर्शनी उईके ने 13,719 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका मोघे हार के साथ मुकाबला रोचक रहा।
प्रियदर्शनी उईके जीती (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Yavatmal Nagar Parishad Election Result: यवतमाल नगर परिषद के नगराध्यक्ष एवं नगरसेवक पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपाा की प्रियदर्शनी अशोक उईके ने जीत दर्ज कर नगराध्यक्ष पद हासिल किया। भाजपाा और कांग्रेस के बीच यह मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा। प्रियदर्शनी उईके ने कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका जितेंद्र मोघे को पीछे छोड़ते हुए विजय प्राप्त की।

भाजपाा की प्रियदर्शनी उईके ने 13 हजार 719 वोटों से जीत हासिल की। नगराध्यक्ष पद के लिए कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना की पहली ही फेरी से प्रियदर्शनी उईके ने बढ़त बनानी शुरू की, जबकि कांग्रेस की प्रियंका मोघे पीछे रहीं।

अन्य उम्मीदवार भी कम–अधिक मतों के अंतर से पिछड़ते गए। खास बात यह रही कि पहली फेरी से बारहवीं फेरी तक प्रियदर्शनी उईके को आठ हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली थी, लेकिन बाद की फेरियों में यह बढ़त धीरे-धीरे कम होती गई, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया।

नगरसेवक पद के विजयी उम्मीदवार

प्रभाग नाम 1 पार्टी नाम 2 पार्टी
1 श्रीकृष्ण कांबले भाजपा वनिता बडे कांग्रेस
2 सविता चव्हाण कांग्रेस आनंद गायकवाड वंचित
3 मीना मसराम भाजपा अश्विन बोपचे भाजपा
4 साधना काले भाजपा पिंटू बांगर शिवसेना
5 आकाश परतेकी शिवसेना शोभा साबले शिवसेना
6 वैशाली सवाई कांग्रेस विशाल पावडे कांग्रेस
7 करुणा तेलंग कांग्रेस श्रद्धा भडके भाजपा
8 लता ठोंबरे भाजपा किरण प्रजापती भाजपा
9 चैताली बेलोकार शिवसेना पूजा गायकी शिवसेना
10 मीरा वीर वंचित नीरज वाघमारे वंचित
11 स्वाती खंडारे भाजपा देविदास अराठे भाजपा
12 विजय राय भाजपा मनीषा भावे भाजपा
13 सुभाष राय भाजपा शोभा हर्षे भाजपा
14 साधना शंभरकर कांग्रेस विपुल खोब्रागडे BSP
15 मो शाहीन मतीन परवीन कांग्रेस मो शाकीर मो नजीब कांग्रेस
16 जावेद अन्सारी कांग्रेस शे अंजुम परवीन MIM
17 शाह तबससूम कांग्रेस भारत ब्राम्हणकर निर्दलीय
18 अनुप नैताम कांग्रेस अमृता तिवारी कांग्रेस
19 मुन्ना दुबे भाजपा सोनाली तिडके भाजपा
20 माया शेरे भाजपा दत्ता कुलकर्णी भाजपा
21 चंदू चौधरी भाजपा सपना उपगनलावार शिवसेना
22 प्रियंका भवरे भाजपा नितीन गिरी भाजपा
23 प्रमोद बगाडे कांग्रेस संगीता बोबडे भाजपा
24 शैला मिर्झापुरे भाजपा भास्कर केलापुरे भाजपा
25 वैशाली उईके कांग्रेस सपना लंगोटे कांग्रेस
26 दिलीप काले भाजपा कीर्ती राऊत भाजपा
27 रिता धावतोडे भाजपा पंकज देशमुख भाजपा
28 अर्चना चिंडाले भाजपा लोकेश इंगोले शिवसेना
29 सोनाली मडावी प्रहार बिपीन चौधरी प्रहार

दलीय बलाबल

दल संख्या
भाजपा 28
कांग्रेस 15
शिवसेना 07
वंचित 03
प्रहार 02
बसपा 01
MIM 01
निर्दलीय 01
कुल 58
Navbharat Live
navbharatlive.com