यवतमाल में कर्जमाफी की चौथी सूची जारी, 19,799 किसानों के खातों में 215.82 करोड़ जमा; 22,491 की ई-केवाईसी बाकी

Yavatmal Farmer Loan Relief News:यवतमाल में किसान कर्जमुक्ति योजना की चौथी सूची के तहत 19,799 किसानों को 215.82 करोड़ रुपये मिले। अब तक 985.76 करोड़ का भुगतान, 22,491 किसानों की ई-केवाईसी बाकी।
Yavatmal Farmer Loan Waiver Scheme 4th List
यवतमाल किसान लोन माफ़ी स्कीमसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • यवतमाल जिले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना की चौथी सूची के तहत भुगतान।

  • यवतमाल के 19,799 किसानों के खातों में 215.82 करोड़ रुपये जमा।

  • जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 4,710 किसानों को 36.98 करोड़ रुपये मिले।

  • राष्ट्रीयकृत और महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के 15,089 किसानों को 178.83 करोड़ रुपये जमा।

  • अब तक चार सूचियों के माध्यम से 1,07,494 किसानों को 985.76 करोड़ रुपये का भुगतान।

  • जिले के 22,491 पात्र किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

Yavatmal Farmer Loan Waiver Scheme 4th List: यवतमाल जिले में किसान कर्जमुक्ति योजना की चौथी सूची के तहत 19,799 किसानों के बैंक खातों में 215.82 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। अब तक चार सूचियों के माध्यम से 1,07,494 किसानों को कुल 985.76 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। हालांकि, 22,491 पात्र किसानों ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी नहीं कराई है।

19,799 किसानों को 215.82 करोड़ का भुगतान

यवतमाल, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है। योजना की चौथी सूची में शामिल 19 हजार 799 किसानों के बैंक खातों में बुधवार, 4 नवंबर को कुल 215.82 करोड़ रुपये जमा किए गए। जिला उपनिबंधक अर्चना मालवे ने यह जानकारी दी।

इस भुगतान में यवतमाल जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 4,710 किसानों के कर्ज खातों में 36.98 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। वहीं, राष्ट्रीयकृत बैंकों और महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के 15,089 किसानों के खातों में 178.83 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

Yavatmal Farmer Loan Waiver Scheme 4th List
कर्जमाफी की चौथी सूची जारी, अमरावती के 16,340 और किसान पात्र; अब तक 702.44 करोड़ जमा

अब तक 985.76 करोड़ रुपये जमा

यवतमाल जिले में योजना की चार सूचियों के माध्यम से अब तक आधार प्रमाणीकरण पूरा करने वाले 1 लाख 7 हजार 494 पात्र किसानों के कर्ज खातों में कुल 985 करोड़ 76 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं।

यवतमाल जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के कुल 49,724 किसानों के खातों में अब तक 397.70 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसी तरह राष्ट्रीयकृत और महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के कुल 57,770 किसानों के कर्ज खातों में 588.06 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

Yavatmal Farmer Loan Waiver Scheme 4th List
धनतेरस पर नागपुर के सराफा बाजार में बरसेगा धन! 100 से 125 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, जानें सोने-चांदी का भाव

22,491 किसानों की ई-केवाईसी बाकी

प्रशासन के अनुसार, योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के लिए चार सूचियां पोर्टल पर प्रकाशित की गई हैं। इसके बावजूद जिले के 22 हजार 491 पात्र किसानों ने अब तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे किसानों को जल्द से जल्द आधार प्रमाणीकरण कराने की अपील की गई है।

सेतु केंद्र पर कराएं आधार प्रमाणीकरण

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पोर्टल पर जारी सूची में अपना नाम जांचें। नाम के सामने दिए गए विशिष्ट क्रमांक, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल फोन के साथ नजदीकी सेतु सुविधा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी पूरी करें।

ई-केवाईसी के लिए विशिष्ट क्रमांक वाली सूचियां जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की सभी शाखाओं, राष्ट्रीयकृत बैंकों, सहायक निबंधक सहकारी संस्था और सहकार अधिकारी श्रेणी-1 के तहसील कार्यालयों में भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने पात्र किसानों से प्रक्रिया में देरी नहीं करने और जल्द प्रमाणीकरण पूरा करने की अपील की है।