-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Women And St Category Got A Big Opportunity In Yavatmal
Yavatmal में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे! नगराध्यक्ष पदों पर महिलाओं का दबदबा तय
- Written By: अपूर्वा नायक
काफी लंबे अंतराल के बाद अब नगर परिषद चुनावों का आयोजन होने जा रहा हैं। जिसके चलते कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है, लेकिन Yavatmal जिले के नगराध्यक्ष पर महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

यवतमाल नगर परिषद (सौ. सोशल मीडिया )
Yavatmal News In Hindi: लंबे समय के विलंब के बाद अब नगर परिषदों के चुनाव होने जा रहे हैं। इस वजह से कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, लेकिन सोमवार को नगराध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा ने उन्हें नया झटका दिया है।
इसमें किसी को खुशी, किसी को आश्चर्य और किसी को निराशा हुई है। वास्तव में सोमवार को जारी आरक्षण के अनुसार जिले के अधिकांश स्थानों के नगराध्यक्ष पद अब महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इससे जिले की राजनीति में महिलाओं का राज गतिशील होने वाला है। जिले की नगर परिषदों के चुनाव लगभग ढाई साल से रुके हुए थे।
इस वजह से पूर्व नगरसेवक और पूर्व नगराध्यक्षों में असंतोष का माहौल था। आम नागरिकों की शिकायत सुनने वाला कोई प्रतिनिधि नहीं होने से लोग भी परेशान थे। मुख्याधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन कई नगर परिषदों में नागरिक और प्रशासन के बीच खुलकर विवाद हो रहे थे। ऐसे में सभी लोग चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे थे। आखिरकार अब चुनाव आयोग ने नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में 73 प्रतिशत बुआई पूरी पर CIBIL स्कोर के फेर में अटका फसल ऋण, निजी कर्जदारों के भरोसे किसान
यवतमाल के झरी जामणी के 13 सरकारी स्कूल ‘शिक्षक विहीन’, विधायक संजय देरकर ने विधानसभा में सरकार को घेरा
यवतमाल में 1.60 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगे, पर बिना मीटर लगाए उपभोक्ता को थमाया हजारों का बिल
यवतमाल में नकली सोयाबीन बीज से थमा अंकुरण, कर्ज में डूबे 300 से अधिक किसानों ने लगाई न्याय की गुहार
इसके अनुसार, सोमवार (6 अक्टूबर) को मुंबई में नगर विकास विभाग ने राज्य की 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों के नगराध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित किया। यवतमाल जिले में नगराध्यक्ष पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होंगे, इस पर पूरे जिले की नजरें थीं। यवतमाल, दिग्रस और वणी जैसी जगहों पर घोषित आरक्षण ने कई इच्छुक उम्मीदवारों को निराश किया है। वहीं, कई जगहों पर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण घोषित होने से इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
यवतमाल में पहली बार ST को मौका
यवतमाल नगर परिषद की स्थापना से आज तक अनुसूचित जनजाति वर्ग को नगराध्यक्ष पद नहीं मिला था। इस वजह से ट्राइबल फोरम ने पिछले कुछ वर्षों से इस पद के लिए जोरदार प्रयास किए। अब इस बार यवतमाल का नगराध्यक्ष पद पहली बार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। पूर्व विधायक डॉ। संदीप धुर्वे ने दो साल पहले विधानसभा के बजट सत्र में इस विषय पर प्रश्न उठाया था। इसके बाद शासन ने जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरू की थी।
ये भी पढ़ें :- Akola: न्यायपालिका का अपमान बर्दाश्त नहीं, Supreme Court परिसर की घटना पर NCP का जोरदार विरोध
किनवट में ओपन प्रवर्ग महिला का आरक्षण घोषित
किनवट (सं) किनवट नगर परिषद नगराध्यक्ष पद ओपन प्रवर्ग महिला घोषित किया गया। वही। अब आरक्षण प्रभागवार पर सभी की निगाहें हैं। इच्छुको में विशेष उत्साह है। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में चुनाव हलचलें तेज हो गई हैं। किनवट नगरपरिषद का नगराध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा पांच वर्षो के लिए चयन होगा। इसलिए इसका विशेष महत्त्व है किनवट मे पहिली बार महिला नगराध्यक्ष पद के लिए सीधे जनता से चुनी जाएगी। नगराध्यक्ष पद के लिए आरक्षण ड्रॉ मुंबई मंत्रालय मे सोमवार को घोषणा होते ही राजनीतिक दल ने उमीदवार के लिए जोर आजमाईश करेगा। किनवट नगरपरिषद के आम चुनाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। नगरपरिषद मे लगभग 4वर्षो से प्रशासक राज का कामकाज संभाल रहे थे। इसी वजह से स्थानीय नेताओं का बेसब्री से चुनाव का इंतजार था।
Women and st category got a big opportunity in yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Washim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश
Jul 12, 2026 | 03:10 PMनागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
Jul 12, 2026 | 03:09 PMRohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा
Jul 12, 2026 | 03:01 PMगोंदिया: तिरोड़ा में किसानों की अनोखी मांग, मंत्रियों और सांसदों का वेतन रोककर सरकार जल्द जारी करे धान का बोनस
Jul 12, 2026 | 03:01 PMअंधेरी स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर अनोखा विवाद: टीसी और यात्री के बीच तीखी बहस; आरपीएफ दफ्तर पहुंचा मामला
Jul 12, 2026 | 02:59 PMAkola News: शिक्षक हितों को मिलेगी प्राथमिकता, अकोला में बोले विधायक किरण सरनाइक
Jul 12, 2026 | 02:59 PMमुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
Jul 12, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














