इलाज के दौरान मृत हुई अज्ञात महिला की हुई शिनाख्त, महिला थी मानसिक रोगी

Tihar Jail
File Photo
Published on
Updated on

पुसद. स्थानिय उपजिला सरकारी अस्पताल में 50 वर्षीय अज्ञात महिला की 12 जून की सुबह मौत हो गयी. मृतक महिला की शिनाख्त नही हो पायी थी, जिसकी वसंतनगर पुलिस थाने ने शिनाख्त कर ली गई है. मृतक महिला का नाम पारूबाई बाबुलाल जाधव 50 है, वह सावरगांव बंगला में रहती थी, मूल तौर पर हिंगोली जिले के कलमनुरी तहसील के सुकली गांव की निवासी यह महिला के मानसिक रूप से बीमार थी.

पुसद शहर में वह भटकती रहती थी,शहर में बारिश से भीग जाने के बाद वह नदी के पुल के पास पडी थी, जिससे उसे एम्ब्युलेंस से सरकारी अस्पताल लाकर दाखिल किया था,जहां पर इलाज के दौरान 12 जून को उसकी मौत हो गयी. लेकिन यह महिला अज्ञात होने से उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी, ऐसे में पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर सूचना देकर उसकी शिनाख्त के लिए संपर्क करने का आह्वान किया था. साथ ही उसका शव अस्पताल के शवागार में रखा गया.

वसंतनगर पुलिस थाने में मर्ग दाखिल कर उसकी शिनाख्त की कारवाई की जा रही थी.इसी बीच स्थानिय अपराध शाखा ने भी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई इस अज्ञात महिला की शिनाख्त करने की कारवाई शुरु की.आखिरकार मृत हुई महिला की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए इस अज्ञात महिला का नाम पारुबाई बाबुलाल जाधव होने की जानकारी दी.

यह मनोरोगी महिला थी मुल तौर पर कलमनुरी तहसील की पारुबाई जाधव का विवाह होने के बाद वह सावरगांव बंगला में ससुराल में आयी थी, लेकिन मनोरोगी होने के बाद पुसद शहर में भटकती रहती थी.एैसी जानकारी भी पुलिस ने दी.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com