उमरखेड़ पुलिस की छापेमार कार्रवाई में 80 किलो मांस जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
Illegal Cattle Slaughterhouse Raid: उमरखेड़ पुलिस ने नागापुर-रुपाला क्षेत्र में अवैध गोवंश वध का भंडाफोड़ करते हुए 80 किलो मांस जब्त किया है और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Illegal Cattle Slaughterhouse Raid In Yavatmal: यवतमाल जिले के उमरखेड़ गांव कि पुलिस ने शनिवार को दोपहर नागापुर-रुपाला क्षेत्र स्थित तातारशा मदरसे के पास एक शेड पर छापा मारकर अवैध गोवंश वध के मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। उमरखेड़ पुलिस ने घटनास्थल से 80 किलो गोमांस तथा वध में उपयोग किए जाने वाले हथियारों सहित कुल 31 हजार 900 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एजाज अहमद शेख यूसुफ (रहीमनगर), मोहम्मद जहूर मोहम्मद यूसुफ (ताजपुरा वार्ड), शेख निसार शेख उस्मान (डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड) तथा हमीद खान नूर खान (तातारशा वार्ड) का समावेश है। वहीं फरार दो आरोपियों के खिलाफ पशु संरक्षण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गोपनीय सूचना पर पुलिस दल ने की घेराबंदी
उमरखेड़ पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि नागापुर-रुपाला क्षेत्र के एक शेड में गोवंशीय पशु का अवैध वध कर मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर उमरखेड़ पुलिस उपनिरीक्षक गणेश मुंढे, पुलिस उपनिरीक्षक सागर इंगले तथा उनके दल ने पंचों की उपस्थिति में तत्काल छापेमार कार्रवाई की। पुलिस वाहन को आते देख आरोपियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले, जबकि चार को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
Bhandara News: NEET पेपर लीक विरोध, ‘चलो संसद’ मार्च पर लाठीचार्ज के बाद भंडारा में तीखी प्रतिक्रिया
Bhandara News: भंडारा में साइबर ठगी का नया खेल, लोगों के खातों में जमा हो रही संदिग्ध रकम
छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
तलाशी में गोमांस और धारदार हथियार बरामद
शेड की तलाश के दौरान उमरखेड़ पुलिस को एक गोवंशीय पशु के वध के प्रमाण मिले। घटनास्थल से करीब 80 किलो गोमांस, एक कुल्हाड़ी, आठ सत्तूर, चाकू तथा अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 31 हजार 900 रुपये बताई गई है।
यह भी पढे़ं:- Heavy Rain Storm: यवतमाल में आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश का कहर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
कार्रवाई के दौरान पशु चिकित्सकीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। मांस के नमूने लेकर उन्हें रासायनिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई थानेदार शंकर पांचाल के मार्गदर्शन में जमादार जयकुमार राठोड़ तथा अंमलदार प्रफुल घुसे द्वारा की गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
