Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मारेगांव तहसील में कृषि सामग्री चोरों का आतंक बढा, चोरों का बंदोबस्त करने की मांग

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Aug 21, 2022 | 11:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मारेगांव. पिछले कई दिनों से मारेगांव तहसील में कृषि सामग्री चुराकर ले जानेवाली चोरों की टोली सक्रिय हो चुकी है. जिसके चलते किसान चिंतित नजर आ रहे है. कृषि सामग्री चुराकर ले जानेवाली टोली का बंदोबस्त करने की मांग अब जोर पकडने लगी है.

बता दें कि तहसील में बीते कई दिनों से खेतों से कृषि सामग्री चुराकर ले जाने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही है. दो दिनों पहले कोलगांव परिसर के नवरगांव मध्य प्रकल्प की नहर के पुल को लगाए गए लोहे के एंगल व अन्य लोहे की सामग्री काटकर चुराकर ले जाते हुए ग्रामवासियों ने सर्तकता बरतते हुए बिहार प्रांत के बगसर जिले में रहनेवाले चंदन सदन चौधरी नामक चोर को पकडकर मारेगांव पुलिस के हवाले किया था.

यह घटना अभी ताजा ही थी कि 19 अगस्त की रात में मार्डी-खैरी रोड पर तुकापुर परिसर में मार्डी निवासी कलावती कालर के खेत में सिंचाई के लिए रखा डीजल इंजन चोर चुराकर ले गए. इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई. घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के टायर के निशान पाए गए. चोर चार पहिया वाहन लेकर खेतों से कृषि सामग्री चुराकर ले जा रहे है.

सम्बंधित ख़बरें

जल जीवन मिशन की रफ्तार थमी: 12 करोड़ की योजनाएं अधूरी, 8,500 घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित

जिससे किसानों में भय व्याप्त हो गया है. इससे पूर्व भी वेगांव, मांगरूल, मार्डी, मुकटा, मारेगांव इन जगहों पर से बकरियां, गाय, कपास, सोयाबीन आदि वस्तूएं चार पहिया वाहन से चुराकर ले जाने की घटनाएं सामने आयी है. लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं लग पाया है. यहां पता चला है कि कृषि सामग्री चोर स्थानीय लोगों की मदद से बाहर जाकर चोरी करते है. चोरी का पूरा माल नजदीक के तेलंगाणा प्रांत में ले जाकर बचने की भी चर्चाएं है. पुलिस प्रशासन ने तत्काल चोरों का बंदोबदस्त करने की मांग जोर पकडने लगी है.

Terror of agricultural material thieves increased in maregaon tehsil demand for settlement of thieves

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2022 | 11:32 PM

Topics:  

  • Maregaon tehsil

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.