फसल कर्ज देने के लिए विलंब करनेवाले बैंक पर तत्काल करें कार्रवाई

यवतमाल 55
Published on
Updated on
  • मनसे की तहसीलदार मार्फत जिलाधिकारी के पास मांग

रालेगाव. खरीप मौसम शुरू हो गया है लेकिन अब तक कुछ बैंक किसानों को जानबुझकर फसल कर्ज देने के लिए देरी कर रहे है. जिस वजह से किसानों को  बीज, खाद्य, खेती उपयोगी सामग्री खरेदी करने के लिए नीजी साहूकारों के पास राशि मांग रहे है. जिस वजह से किसानों को कर्ज देने के लिए देरी करनेवाले बैंक व शाखा व्यवस्थापक पर कार्रवाई करने की मांग रालेगाव तहसील मनसे की ओर से जिलाधिकारी को सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से की गई है.

खरीप मौसम शुरू होने  के बाजवूद तहसील की कुछ बैक की ओर से किसानों को कर्ज देने के लिए देरी कर रहे है.  किसानों को कर्ज देने के लिए देरी करनेवाले बैक व शाखा व्यवस्थापकों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मनसे ने रालेगाव तहसील मार्फत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा. इस समय मनसे तहसील अध्यक्ष शंकर वरघट, प्रतिक खिरटकर, संदिप गुरुनुले उपस्थित थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com