-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Msrtc Ordinary Bus Fares Hiked By 10 Effective April 15
MSRTC साधारण बसों का किराया 10% बढ़ा, 15 अप्रैल से लागू
MSRTC ने साधारण बसों का किराया 10 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है, जो 15 अप्रैल से 15 जून तक प्रभावी रहेगा।

Yavatmal News: मार्किंग MSRTC की साधारण बसों का किराया 10 बढ़ेगा। MSRTC की साधारण बसों का किराया 10 बढ़ेगा। 15 अप्रैल से 15 जून तक लागू, 2 महीने तक महंगा रहेगा बस सफर। प्रति 6 किमी किराया 10.05 से बढ़कर 11.05 रुपये बढ़ते खर्च के कारण लिया गया फैसला।
15 जून के बाद होगी किराया वृद्धि की समीक्षा। स्वच्छता शुल्क 2 रुपये प्रति यात्री। विशेष बुकिंग बस शुल्क 50 रुपये प्रति बस। पास नवीनीकरण शुल्क 5 रुपये प्रति पास। प्रभावित बसें साधी जलद रात्रिसेवा।
प्रभाव से बाहर बसें सेमीलक्जरी हिरकणी, नॉनएसी स्लीपर, शिवशाही, इलेक्ट्रिक बसें, शिवाई बसें। नागपुर. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम MSRTC ने अपनी साधारण बस सेवाओं के किराए में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी वारी: यवतमाल से पंढरपुर के लिए 250 विशेष एसटी बसें, वारकरियों को मिलेगी विशेष सुविधा
यवतमाल में 7.60 लाख हेक्टेयर फसल पर दोबारा बुवाई का संकट, किसान बारिश का इंतजार कर रहे
Yavatmal News: शादी में साड़ी नहीं, मेहमानों को भारतीय संविधान की प्रति भेंट; खडका के उपसरपंच की अनोखी पहल
यवतमाल में शिक्षकों की कमी पर शिवसेना (UBT) आक्रामक, जिला प्रशासन को दिया 2 अगस्त तक का अल्टीमेटम
यह बढ़ोतरी 15 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू होकर 15 जून तक प्रभावी रहेगी। यह कदम बढ़ते परिचालन खर्च को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से उठाया गया है। नए निर्णय के अनुसार, प्रति 6 किलोमीटर का बेस किराया 10.05 रुपये से बढ़ाकर 11.05 रुपये कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों के टिकट दाम पर सीधा असर पड़ेगा।
किन बसों पर लागू होगा असर। यह किराया वृद्धि केवल साधारण बसों की तीन श्रेणियों साधी, जलद और रात्रिसेवा पर लागू होगी, जो ग्रामीण और इंटरसिटी कनेक्टिविटी की रीढ़ मानी जाती हैं। वहीं, सेमीलक्जरी हिरकणी, नॉनएसी स्लीपर, शिवशाही, इलेक्ट्रिक बसें और शिवाई बसें इस बढ़ोतरी से बाहर रहेंगी, जिससे उच्च श्रेणी के यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।
15 अप्रैल से लगेगा स्वच्छता शुल्क। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम 15 अप्रैल से सभी सेवाओं पर प्रति यात्री 2 रुपये का स्वच्छता शुल्क भी वसूलेगा। यह शुल्क रियायत प्राप्त यात्रियों जैसे महिला सम्मान योजना, वरिष्ठ नागरिक, अमृत ज्येष्ठ नागरिक पर भी लागू होगा।
इसके अलावा विशेष बुकिंग बसों पर 50 रुपये प्रति बस शुल्क लगेगा। पास धारकों को नवीनीकरण के समय 5 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसका उद्देश्य बसों और बस स्टेशनों की सफाई और सुविधाओं में सुधार करना है।
क्यों लिया गया फैसला। अधिकारियों के अनुसार, ईंधन, रखरखाव और दैनिक संचालन के बढ़ते खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का कहना है कि यह बढ़ोतरी अस्थायी है और 15 जून के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिवाली के दौरान भी किराया बढ़ाया गया था, जिसे जन विरोध के चलते वापस लेना पड़ा था। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का यह कदम वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए उठाया गया है, लेकिन इसका सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। हालांकि, यह बढ़ोतरी सीमित अवधि के लिए है, जिससे भविष्य में राहत की उम्मीद बनी हुई है।
Msrtc ordinary bus fares hiked by 10 effective april 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
Jul 15, 2026 | 08:43 AMGanesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMनगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














