-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- In Ner Farmers Did Chakkajam Movement On Amravati Road Raised Demand To Vacate The Shed For Agricultural Goods
नेर में किसानों ने किया अमरावती मार्ग पर चक्काजाम आंदोलन, कृषिमाल के लिए शेड खाली करने की उठायी गई मांग
- Written By: नवभारत डेस्क

नेर. नेर बाजार समिति में मंगलवार की सुबह 10 बजे किसानों के कृषिमाल के लिए शेड खाली नहीं रहने से बाजार समिति प्रशासन के खिलाफ किसानों ने एल्गार किया. जिसके चलते किसानों ने बाजार समिति के सामने यवतमाल अमरावती मार्ग पर चक्काजाम आंदोललन किया और दो दिनों में व्यापारियों का माल रहनेवाला शेड खुला नहीं करने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी कृषि उपज बाजार समिति प्रशासन को दी. तकरीबन एक घंटा किसानों ने चक्काजाम किया.
पुलिस उपनिरीक्षक किशोर खंडार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और बाजार समिति के प्रशासक से बातचीत की गई. जिसके बाद किसान शांत हुए. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण जाधव भी पहुंचे उन्होंने भी किसानों को समझाया. जिसके बाद बाजार समिति के प्रभारी सचिव कदम ने जानकारी दी कि किसानों को शेड उपलब्ध कराकर देने की जानकारी दी. इसके बाद किसानों ने यवतमाल अमरावती मार्ग को खुला कर दिया. बाजार समिति की बॉडी लगभग एक साल से बरखास्त हो चुकी है और नेर कृषि उपज बाजार समिति का काम प्रशासक बी. सी जाधव संभाल रहे है.
बाजार समिति के प्रशासक बी.जी.जाधव और सचिव विलास.रा.मालगे दोनों उपस्थित नहीं रहने से नेर कृषि उपज बाजार समिति के प्रभारी सचिव रविंद्र कदम पर प्रभार है. सचिव और प्रशासक दोनों मौजूद नहीं रहते है और दोनों व्यापारियों पर ज्यादा मेहरबान है.
सम्बंधित ख़बरें
प्रभारी सचिव रवींद्र कदम ने गुरुवार तक किसानों को शेड उपलब्ध कराकर देने की जिम्मेदारी ली और नहीं होने पर इसके बाद आंदोलन करने अथवा बेमौसम बारिश से किसानों के माल का नुकसान होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी कृषि उपज बाजार समिति नेर के पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण जाधव ने चर्चा कर किसानों को लिखित तौर पर दिया. आंदोलन में किसी भी राजनीतिक दल का हस्तक्षेप नहीं था यह आंदोलन किसानों ने अचानक शुरू किया. नेर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में दो तीन व्यापारियों का साम्राज्य है. लगभग चार से छह महीनों से व्यापारी शेड खाली नहीं कर रहे है और किसानों को अपना माल खुले में रखना पड रहा है.
इससे पूर्व कुछ किसानों ने तहसीलदार के पास शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद तहसीलदार ने शेड का अवलोकन किया था. इस समय सभी व्यापारियों की बोरियां शेड में दिखाई दी. तहसीलदार ने व्यापारी और प्रशासक से प्रत्यक्ष मुलाकात कर बोरियां उठाने की सूचनाएं दी थी. वहीं 1 मार्च को कृषि उपज बाजार समिति ने शेड में बोरियां उठाने के लिए नोटिस भी दिए थे.
In ner farmers did chakkajam movement on amravati road raised demand to vacate the shed for agricultural goods
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प! केंद्र सरकार ने मंजूर किए 356 करोड़ रुपये, जानें क्या-क्या बनेगा
Aug 01, 2026 | 05:58 PMसांसद पप्पू यादव के खिलाफ संतों ने खोला मोर्चा; संसद से निलंबन की मांग तेज, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम
Aug 01, 2026 | 05:51 PMGondia News: वीबीजीआरएएमजी संविदा कर्मियों का 6 माह का मानदेय लंबित, आर्थिक संकट में कर्मचारी
Aug 01, 2026 | 05:51 PMसिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान
Aug 01, 2026 | 05:50 PMअयोध्या में मिला बम बनाने के तरीके वाला पर्चा, तीन मेडिकल छात्र हिरासत में; खुफिया एजेंसियां अलर्ट
Aug 01, 2026 | 05:49 PMनेपाल के स्टार क्लाइंबर Nirmal Purja का निधन! PoK के ब्रॉड पीक पर हुआ था हादसा
Aug 01, 2026 | 05:47 PM2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
Aug 01, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














