-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Gutkha Smuggling Being Exposed Through Ambulance Yavatmal Rural Police Took Action
एम्बुलेंस के जरिए हो रही गुटखा तस्करी का पर्दाफाश, यवतमाल ग्रामीण पुलिस ने की कारवाई
- Written By: नवभारत डेस्क

- यवतमाल ग्रामीण पुलिस ने की कारवाई
- एम्ब्युलेंस, गुटखा जब्त
यवतमाल. आम तौर पर जिले में सभी सरकारी, निजी एम्ब्युलेस के जरीए मरीजों को लाया, ले जाया जाता है, लेकिन पुलिस और प्रशासन को गुमराह कर और मरीज स्वास्थ्य सेवा लिए ईस्तेमाल होनेवाली एब्युलेंस के जरीए यवतमाल से आर्णी के दौरान अवैध प्रतिबंधित गुटखा तस्करी की जा रही थी.
इस मामले का यवतमाल ग्रामीण पुलिस थाने के दस्ते ने 14 दिसंबर की रात पर्दाफाश करते हुए एम्ब्युलेंस और उसमें लदा गुटखे की खेप पडकी. इस कारवाई के बाद पुलिस ने एम्ब्युलेंस और प्रतिबंधित अवैध गुटखा बरामद कर जब्त कर लिया.इस घटना के बाद प्रशासन और गुटखा तस्करों में हडकम्प मचा हुआ है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर की शाम यवतमाल से एम्ब्युलेंस में गुटखा के बोरे भरकर आर्णी की ओर गुटखा तस्करी की जा रही थी, इसी दौरान यवतमाल ग्रामीण पुलिस को इसकी भनक मिलने के बाद आर्णी मार्ग के पास किन्ही गांव के निकट इंजिनिअरिंग कॉलेज के सामने ग्रामीण पुलिस दस्ते ने इस एम्ब्युलेंस को रोका, इसकी तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया.

जिसके बाद पुलिस ने इस मामलें में अजीत अनिल दुंडेकर 23,प्रदिप थावरा राठोड 27 तथा सैयद रहेमान सैयद उमर 24 तीनों निवासी अमराई पुरा आर्णी को कब्जे में लिया. इस समय पुलिस ने एम्ब्युलेंस क्रमांक एमएच 29 टी 32556 और 48 किलो प्रतिबंधित गुटखा जब्त कर लिया, पुलिस ने बताया की, प्रतिबंधित गुटखा की खेप बिक्री के लिए यवतमाल से आर्णी के लिए चोरी छिपे तौर पर आर्णी पहूंचायी जा रही थी.
सम्बंधित ख़बरें
ACB का बड़ा एक्शन: पेंशन के नाम पर 75 हजार रिश्वत, यवतमाल में कर्मचारी गिरफ्तार
सप्तपदी से पहले चोरी: यवतमाल की शादी में मंगलसूत्र गायब, खुशियों के बीच वारदात
मारेगांव में खेत से रोटावेटर चोरी का पर्दाफाश, एलसीबी ने दो आरोपियों को दबोचा
532 अपराधियों पर तड़ीपारी की कार्रवाई, कई को नोटिस, गणेशोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट
इस मामलें में यवतमाल ग्रामीण पुलिस थाने में अन्न व औषध प्रशासन विभाग के अधिकारी घनश्याम दंदे की शिकायत पर इस मामलें में आरोपीयों के खिलाफ धारा 272, 273,328,188,34भादंवी समेत सहकलम 26(2)27,30(2)(ए) 59 अन्नसुरक्षा मानक कानुन के तहत अपराध दर्ज कर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया. इस कारवाई को यवतमाल ग्रामीण थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया.
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एम्ब्युलेंस क्रमांक एमएच 29 टी 3256 आर्णी से मरीज सेवा के लिए ईस्तेमाल की जाती है, जो अ.भा.मारवाडी युवा मंच आर्णी द्वारा संचालीत होती है, लेकिन इस सेवा से जुडे लोगों को भी इस एम्ब्युलेंस के जरीए गुटखा तस्करी होने की जानकारी नही थी.
एैसी जानकारी सामने आयी है.बताया जाता है की इस मामलें में एक धार्मिक संगठना से जुडा एक व्यक्ती गुटखा तस्करी में लिप्त है,बिते काफी दिनों सें उसके जरीए चोरी छिपे तौर पर एम्ब्युलेंस का इस तरह गुटखा तस्करी के लिए ईस्तेमाल किया जा रहा था.इस कारवाई में जीन युवकों को पकडा गया है, उनके अलावा अन्य किसी पर भी पुलिस ने कारवाई नही की है, जिससे मामले की तह तक पहूंचकर गुटखा तस्करी करनेवाले मुख्य व्यक्ती के खिलाफ कारवाई की जरुरत जतायी जा रही है. हालांकी इस मामलें में यवतमाल ग्रामीण पुलिस जांच पडताल में जुटी हुई है.
Gutkha smuggling being exposed through ambulance yavatmal rural police took action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














