13 अगस्त से सावली सदोबा में बिजली और पाणंद रस्ता के लिए आमरन अनशन

Road Yavatmal
Published on: 
Updated on: 

आर्णी. आर्णी तहसील के सावली सदोबा और आसपास के 40 गांवों के किसान और आम नागरिक लगातार बिजली गुल होने और बिजली की आंखमिचौली से त्रस्त हो चुके है. इस ईलाके में दिन में 50 बार बिजली नही गयी हो. ऐसा कोई दिन नही बिता है. अनेक बार तो दो दो दिनों तक बिजली गुल रहती है. इस ईलाके में बिजली आपूर्ती सुचारु करें. इसके लिए अनेक संगठनों और राजनितीक दलों ने आंदोलन अनशन और ज्ञापन दिए. लेकिन सावली सदोबा और परिसर के गांवों में बिजली की आंखमिचौली की समस्या कम नही हुई है.

बिजली मंडल के इन गांवों में अनेक पद रिक्त है. तो दुसरी ओर वरिष्ठ अधिकारी जानबुझकर नजरअंदाजी बरत रहे है.एैसा आरोप यवतमाल जिप. के पुर्व उपाध्यक्ष मुबारक तंवर ने किया है.इसी बीच  बिजली आपूर्ती तात्काल सुचारु न होने पर 13 अगस्त से सावली सदोबा में नायब तहसील कार्यालय के सामने परिसर के गांववासीयों के साथ आमरन अनशन किया जाएंगा.

एैसा ज्ञापन तंवर ने संबंधित विभाग को दिया है.प्रापत जानकारी के मुताबिक बिजली आपूर्ती की समस्या के अलावा सावली सदोबा से 7 किमी.अंतर पर 100 फिसद आदिवासीहुल बस्ती झापरवाडी इस गांव में किसानों को अपने खेतों में आवाजाही के लिए रास्ते नही है. जिससे बारिश के कारण इन किसानों को भारी दिक्कतें झेलनी पड रही है. जिससे झापरवाडी के अनेक किसानों नें इस ईलाके में पांदन रास्ते मंजुर करने की मांग की है. गांव के किसी व्यक्ती की मृत्यू होने से पर स्मशानभूमी तक जाने के लिए रास्ता नही है.जिससे बारिश में अंतीम संस्कार कहां करें. एैसा सवाल नागरिक कर रहे है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्मशानभूमी और पांदन रास्ता इन गंभीर मुददे पर झापरवाडी के नागरिकों ने अनेक बार वरिष्ठों को ज्ञापन दिया. साथ ही आंदोलन किए. लेकिन यह मुददे हल नही किए गए. जिससे गांववाीसयेां ने अब पुर्व जिप.उपाध्यक्ष मुबारक तंवर के सामने अपनी कैफियत रखते हुए दिक्कतें बतायी. जिसके बाद दोनों पांदन रास्ते 12 अगस्त तक मंजुर न होने पर 13 अगस्त शनिवार से झापरवाडी के आदिवासी नागरिकों के साथ नायब तहसील कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेंगे. इस बारे में लिखित ज्ञापन तंवर ने यवतमाल जिलाधिकारी. बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता. निर्माणकार्य विभाग. उपविभागीय बिजली मंडल आर्णी. तहसीलदार आर्णी और पारवा के थानेदार को दिया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com