-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Crores Of Bets Went On In Pusad On Indo Pak T20 Match Police Raided 3 Locations 6 Bookies In Custody
भारत-पाक टी 20 मैच पर पुसद में चला करोडों का सटटा, 3 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 6 बुकी हिरासत में
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
यवतमाल. 24 अक्तुर को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप के भारत पाकीस्तान मैच के दौरान पुसद में बडे पैमाने पर सटटा खेला गया. इस दौरान बुकीयों के जरीए सटटा लगाकर करोडों रुपयों की उलाढाल की गयी.
इसी बीच जिला पुलिस अधिक्षक डा.दिलीप भुजबल की अगुआई में बुकीयों पर ध्यान केंद्रीत कर मैच के दौरान पुसद में 3 टी 20 मैचों के बुकीयों के ठिकानों पर छापा मारते हुए 6 बुकीयों को पुलिस टिम ने हिरासत में ले लिया. इस घटना के बाद जिले में हडकम्प मच गया. पुलिस की कारवाई के बाद जिले में कितने बडे पैमाने पर टी 20 के मैचों के दौरान बेटींग, सटटा लगाते हुए बुकीयों के जरीए से उलाढाल होने की जानकारी का भी पर्दाफाश हुआ.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत बनाम पाकीस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच पर पुसद शहर में बडे पैमाने पर बुकीयों के जरीए ऑनलाईन सटटा लगाया जा रहा है, एैसी गुप्त जानकारी एसपी.भुजबल को मिली थी.जिसके बाद जांच पडताल करते हुए उन्होने एलसीबी और सायबर सेल के दस्ते कारवाई के लिए तैयार कीए.
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में अपराध के खिलाफ ‘Mission All Out’ से टपोरी हुए पस्त, पुलिस का डंडा मस्त
विदर्भ साहित्य संघ यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सतपाल सोवले ने की पदाधिकारियों की घोषणा
अमरावती जिले की धारणी में एक घर से 5 किलो गांजा हुआ बरामद, आरोपी पुलिस की हिरासत में
अमरावती-यवतमाल में कृषि पंप धारकों पर 220 करोड़ रुपये बकाया, महावितरण ने दी चेतावनी
24 अक्तुबर की शाम पुलिस निरीक्षक दिपमाला भेंडे, एपीआय विवेक देशमुख, एपीआय अमोल पुरी, पीएसआय भगवान पायघन के नेतृत्व में इन दस्तों ने एक ही समय पुसद शहर के शेख समीर, उर्फ कामरान शेख शमशु 24 निवाी गांधी नगर पुसद, संदिप रावसाहब देशमुख निवासी वसंतनगर पुसद, कैलास लखनलाल साहु 43 निवाीस ऋग्वेद नगर कैम्प पुसद इन तीन ठिकानों पर छापा मारा.इस दौरान शेख समीर उर्फ कामरान के घर पर छापा मारने पर शेख समीर, अरविंद पवार, मोहम्मद अलताफ मोहम्मद ईसाक सभी वसंतनगर नगरनिवासी यह भारत बनाम पाकीस्तान क्रिकेट मॅच पर मोबाईल के जरीए सटटा लेकर पैसों की बाजी खेल रहे थे, इन सभी को पुलिस ने कब्जे में लेकर वहां से एक लॅपटॉप 7 मोबाईल, और नगद राशी मिलाकर 1 लाख 23 हजार 500 रुपयों का माल जब्त किया गया.
इसके बाद पुलिस दस्ते ने कैलास लखनलाल साहु के घर पर छापामार कारवाई करते हुए वहां से भी मैच के दौरान मोबाईल फोन से सटटा लगाने का पर्दाफाश करते हुए लॅपटॉप 5 मोबाईल,1 टेलिविजन और नगद राशी मिलकार 1 लाख 23 हजार का माल जब्त कीया गया.इसी समय संदिप रावसाहब देशमुख के वसंतनगर के ठिकाने पर छापा मारते हुए वहां से संदिप देशमुख, बालासाहब देशमुख को कब्जे में लिया गया.
यहां से पुलिस ने ऑनलाईन सटटे के लिए ईस्तेमाल हो रहे मोबाईल, टीवी और नगद मिलाकर 94 हजार से अधिक का माल जब्त किया. छापामार कारवाई में पुलिस ने 6 आरोपीयों को टी20 मैचों में सटटेबाजी के मामलें में गिरफ्तार कर 3 लाख 49 हजार से अधिक का माल जब्त करते हुए उनके खिलाफ पुसद शहर पुलिस थाने और वसंतनगर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है.
इस कारवाई को जिला पुलिस अधिक्षक डा. दिलीप पाटील भुजबल अपर पुलिस अधिक्षक डॉ. के. ए. धरणेके आदेश पर एलसीबी के पुलिस निरीक्षक प्रदिप परदेशी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक दिपमाला भेंडे, एपीआय अमोल पुरी,एपीआय विवेक देशमुख,एपीआय भगवान पायधण पुलिस हवालदार गजानन डोंगरे,पुलिस नायक विशाल भगत, कविश पालेकर,उल्हास कुरकुटे,बबलू चव्हान,सुधिर पिदुरकर, महमद भगतवाले,सलमान शेख,पंकज गिरी,अजय नियोलकर,प्रविन कुथे ने अंजाम दिया.
Crores of bets went on in pusad on indo pak t20 match police raided 3 locations 6 bookies in custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














