बाघ के हमले में गाय की मौत, खेत में स्थित तबेले में बांधकर रखी थी

File Photo
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मारेगांव. तहसील के बोटोणी जंगल में बाध का संचार बढ़ा है. शिवणाला के निवासी किसान कांहू लेतू आत्राम के खेत में तबेले में बांधकर रखी गाय पर बाघ ने हमला किया. जिसमें उसकी मौत हो गई.  घटना की वजह से परिसर में डर का मौहल निर्माण हुआ है. नागरिकों से सावधानी बर्तने अपील वन विभाग की ओर से की गई है. बोटोनी परिसर के मोरगांव झरी तहसील के क्षेत्र में वन विभाग का हजारों हेक्टेयर वनक्षेत्र है. इस वन क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय टिपेश्वर अभयारण्य आता है.

इस जगह पर बाघ अपने भोजन की तलाश में भटकते हैं. इसे पहले भी बाघ ने इस परिसर में हमले करने की घटनाए हुई हैं.  हमेशा की तरह कांहू आत्राम ने अपनी मवेशियों को तबेली में बांध कर रखा था. रात के सतय पर तबेले में बांधे गाय पर बाघ ने हमला कियाय तबेले के गाय को लगभग 100 फुट दूर घसीटकर लेकर गया.

जब किसान सुबह के समय पर खेत में आया तो यह वाकया सामने आया. घटना की जानकारी मिलते ही परिसर मे नागरिकों ने भीड़ की थी. घटना का वन विभाग की ओर से पंचनामा किया है. इस इलाकों में बाघ का संचार है. नागरिकों से सावधानी बरतने का आह्वान वनपरिक्षेत्र अधिकारी शंकर हटकर ने किया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com