-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Arrest Of Bishnoi Gangs Most Wanted Accused Bhupendra Singh Alias Bhinda Hiding In Yavatmal
यवतमाल में छिपा बैठा था बिश्नोई गैंग का मोस्ट वांटेड आरोपी, भूपेंद्र सिंह उर्फ भिंडा की गिरफ्तारी
- Written By: आंचल लोखंडे
कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बिन्नी गुज्जर गैंग का सक्रिय सदस्य तथा राजस्थान पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल भूपेंद्र सिंह उर्फ रघु उर्फ भिंडा को यवतमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है।

यवतमाल में छिपा बैठा था बिश्नोई गैंग का मोस्ट वांटेड आरोपी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
यवतमाल: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बिन्नी गुज्जर गैंग का सक्रिय सदस्य तथा राजस्थान पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल भूपेंद्र सिंह उर्फ रघु उर्फ भिंडा को यवतमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान की गई। अब यह सवाल उठ रहा है कि यह खतरनाक अपराधी यवतमाल में क्यों आया था? क्या उसका जिले से कोई सीधा जुड़ाव था?
भूपेंद्र सिंह उर्फ भिंडा उर्फ रघुवीर (उम्र 35 वर्ष), पंजाब के होशियारपुर जिले के अहारना खुर्द गांव (थाना मेहटीयाना) का निवासी है। वह लॉरेंस बिश्नोई और बिन्नी गुज्जर गैंग से जुड़ा कुख्यात सुपारी किलर है। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, अवैध हथियार रखने जैसे 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले पंजाब और राजस्थान में दर्ज हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा
विशेष जानकारी के अनुसार, 2023 में राजस्थान के बाड़मेर में सुपारी लेकर की गई हत्या में वह मुख्य आरोपी है। उसने हरपाल सिंह उर्फ रिंकू की हत्या कर फरार हो गया था। यवतमाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब का यह मोस्ट वांटेड अपराधी जांब रोड क्षेत्र के दांडेकर ले-आउट में एक किराए के मकान में पहचान छुपाकर रह रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस को देखते ही भिंडा भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की गोलीबारी की वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और विदेश ताकतों का हाथ, CM फडणवीस का बड़ा खुलासा
Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा
विदर्भ साहित्य संघ यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सतपाल सोवले ने की पदाधिकारियों की घोषणा
सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
अमेरिका से मिलती थी फंडिंग
जांच में सामने आया है कि अमेरिका में रहने वाला सौरव गुज्जर (बिल्लू गुज्जर का भाई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी) पिछले तीन सालों से भिंडा को डॉलर में पैसे भेज रहा था। इन्हीं पैसों से वह अपनी जरूरतें पूरी करता था, हथियार खरीदता और अपराध की योजना बनाता था।
तेंदुए के हमले में 9 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
राजस्थान पुलिस को सौंपा गया
गिरफ्तारी के बाद यवतमाल पुलिस ने भूपेंद्र सिंह उर्फ भिंडा को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया। यह कार्रवाई यवतमाल पुलिस की सतर्कता और गुप्तचर तंत्र की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Arrest of bishnoi gangs most wanted accused bhupendra singh alias bhinda hiding in yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMफर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Jul 02, 2026 | 01:38 PMकौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














