जिला पुलिस विभाग में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले

transferred
Updated on
  • 5 पीआय,9 एपीआय,10 पीएसआय,3 महिला पुलिस अधिकारीयों के तबादले
  • वणी के थानेदार ने किया कसुर लेकिन सौंपी जिला ट्रैफिक कंट्रोल विभाग की जिम्मेदारी 

यवतमाल. प्रशासनिक कारणों को सामने रखते हुए यवतमाल जिला पुलिस विभाग में पुलिस निरीक्षकों समेत सहायक पुलिस अधिकारीयों के तबादले किए गए है.आज 9 मार्च को जिला पुलिस अधिक्षक डा.दिलीप पाटील भुजबल ने इस संबंध में आदेश जारी किए है.जिला पुलिस विभाग के विभीन्न थानों और शाखाओं में कार्यरत 5 पुलिस निरीक्षकों, 9 सहायक पुलिस निरीक्षकों और 10 पुलिस उपनिरिक्षकों समेत 3 महिला सहायक पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए है.

पुलिस विभाग के आस्थापना मंडल की जिला पुलिस अधिक्षक डा.भुजबल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद पुलिस अधिकारीयों के तबादलों का फैसला किया गया. पुलिस अधिकारीयों की तबादलों की सिफारिशों समेत विभाग की जरुरत और पुलिस महासंचाक, उपमहानिरीक्षक अमरावती परिक्षेत्र के निर्देशों को ध्यान में लेकर प्रशासनिक कारणों के तहत इन पुलिस अधिकारीयों के 9 मार्च को तबादले की सुची जारी की गयी.

इन तबादलों में रोचक बात यह रही की वणी पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस निरीक्षक को कर्तव्य में कसुर करने के मामलें में तबादला किया गया है, लेकिन उन्हे नियंत्रण या अन्य शाखा में ना भेजकर अब जिला यातायात शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

जीन पुलिस अधिकारीयों के तबादले कीए गए है, उनमें पुलिस नियंत्रण कक्ष में कार्यरत पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण जाधव की सायबर सेल यवतमाल में नियुक्ती की गयी है.नियंत्रण कक्ष के पीआय.धर्मा सोनोने को आर्थिक अपराध शाखा,इस शाखा में कार्यरत पीआय.आनंद वागतकर को पुलिस नियंत्रण में भेजा गया है.

जबकी वणी के थानेदार के तौर पर कार्यरत पीआय.श्याम सोनटक्के को यवतमाल जिला ट्रैफिक कंट्रोल शाखा की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकी यहां पर कार्यरत पीआय.रामकृष्ण महाले को वणी का थानेदार बनाया गया है.इसके अलावा पुलिस नियंत्रण में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन गजभारे, श्रीकांत इंगोले, को क्रमश पारवा पुलिस थाना और पासपोर्ट शाखा में तैनात किया गया है, जकी जिला कंट्रोल शाखा में प्रभारी एपीआय संजय आत्राम को वणी की यातायात उपशाखा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

इसके अलावा एपीआय नागेश जायले का यवतमाल ट्रैफिक नियंत्रण उपशाखा में,एपीआय अमोल मुडे का एलसीबी यवतमाल, एपीआय विजया पंधरे को जिला भरोसा सेल और निर्भया पथक का प्रभार दिया गया है.इसके अलावा एपीआय संजय खंदार, गोपाल उपाध्याय, पीएसआय ज्ञानेश्वर सावंत, पीएसआय नागेश खाडे, पीएसआय स्वाती वानखेडे, पीएसआय निलेश गायकवाड, पीएसआय सरीता मरकाम, पीएसआय राजु नेवारे समेत पीएसआय अनिल सकवान, महिला पीएसआय सोनाली राठोड, कविता फुसे, सोनाबाई कदम, संजाता बनसोड, अंजली कानबाले, माया चाटसे की जिले के भीतर ही तबादला किया गया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com