Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम, 406 किमी नींव पूरी, समुद्र सुरंग निर्माण भी शुरू

Maharashtra News: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में 406 किमी नींव पूरी हो चुकी है। समुद्र के नीचे सुरंग समेत पुल और स्टेशन निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। काम अंतिम चरणों में पहुंचा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 20, 2025 | 04:46 PM

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी दी कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना पर तेजी से कार्य प्रगति पर है। यह 508 किलोमीटर लंबी परियोजना भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा को साकार करेगी और वर्तमान में इसके अधिकांश अहम सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं।

मंत्री ने बताया कि 406 किलोमीटर हिस्से में नींव का काम पूरा हो चुका है, जबकि 127 किलोमीटर लंबे पुल पर ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। अब तक 395 किलोमीटर में खंभों और 300 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में गर्डर कास्टिंग व लॉन्चिंग का काम पूरा किया जा चुका है। साथ ही, इंजनों को बिजली देने के लिए ओवरहेड उपकरण मस्तूलों का निर्माण भी शुरू हो गया है।

स्टेशनों का कार्य

कुल 12 प्रस्तावित स्टेशनों में से 8 (वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आणंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती) पर नींव का कार्य पूर्ण हो चुका है। महाराष्ट्र खंड में ठाणे, विरार और बोईसर स्टेशनों पर काम जारी है, वहीं बीकेसी स्टेशन पर खुदाई लगभग पूरी हो गई है और बेस स्लैब की ढलाई शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रा पर कसी लगाम, 30.75 लाख बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें- जानें कब से शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, रेलमंत्री ने किया खुलासा

पुल और सुरंगें

अब तक 16 नदी पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है। गुजरात में नर्मदा, माही, ताप्ती, साबरमती और विश्वामित्री जैसी प्रमुख नदियों पर पुलों का काम अंतिम चरण में है। महाराष्ट्र में चार नदी पुलों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सुरंग निर्माण के मोर्चे पर भी प्रगति हुई है। गुजरात में एकमात्र सुरंग पूरी हो चुकी है, वहीं समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के बीच 4 किलोमीटर लंबी सुरंग पूरी की जा चुकी है।

खर्च और रोजगार

30 जून, 2025 तक इस परियोजना पर 78,839 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार मिला है, साथ ही निर्माण सामग्री, उपकरण और सेवाओं की मांग में भी वृद्धि हुई है।

भूमि और अनुबंध

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक 1,389.5 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। साथ ही, कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) और वन संबंधी सभी वैधानिक मंजूरियां प्राप्त कर ली गई हैं। कुल 28 टेंडर पैकेजों में से 24 प्रदान कर दिए गए हैं और 1,651 उपयोगिताओं का स्थानांतरण किया जा चुका है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना अत्यंत जटिल और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है। पूरा होने की सटीक समय-सीमा और लागत का निर्धारण सभी कार्यों के संपन्न होने के बाद ही किया जा सकेगा।

Work on the mumbai ahmedabad bullet train project is progressing rapidly 406 km of foundation is completed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2025 | 04:46 PM

Topics:  

  • Ashwin Vaishnav
  • Indian Railway
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.