बाइक से टकराया जंगली सूअर, बाइक सवार घायल
रत्नापुर से नागभीड़ जाते समय हिमांशू देशपांडे की बाईक से जंगली सूअर टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया और सूअर की मौत हो गई। यह हादसा घोड़ाझरी अभयारण्य के चिंधीचक के पास हुआ।
- Written By: नवभारत डेस्क
बाइक से टकराया जंगली सूअर, बाइक सवार घायल (फोटो- सोशल मीडिया)
-
- जंगली सूअर की मौत
- घोड़ाझरी अभयारण्य के चिंधिचक में घटी घटना
तलोधी बा: सोमवार की शाम अपनी बाईक से रत्नापुर से नागभीड़ की ओर जा रहे एक बाईक सवार से जंगली सूअर के टकराने से बाईक सवार घायल हो गया। इस हादसे में जंगली सूअर की मौत हो गई। उक्त हादसा घोडाझरी अभयारण्य के चिधीचक के पास हादसा हुआ।
रत्नापुर निवासी हिमांशू पप्पू देशपांडे 19 रत्नापुर से अपनी मोटरसाईकिल क्र, एमएच 49 ए.एच. 6812 से नागभीड़ की ओर जा रहा था। नागपुर मूल राज्यमार्ग पर चिंधीचक बस स्टैंड के पास घोड़ाझरी अभयारण्य से तेज गति से आ रहे जंगली सूअर ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी।इससे दुपहिया सवार अनियंत्रित होकर गिर पडा और घायल हो गया।
इस घटना की सूचना नागभीड पुलिस स्टेशन के निरीक्षक राजू मेंढे को मिलने पर उनके मार्गदर्शन में पुलिस हवालदार राजू सावसाकडे ने घायल को नागभीड़ के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भरती किया जहां से उसे ब्रम्हपुरी रैफर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
दुपहिया से टकराने से जंगली सूअर की मौके पर ही मौत हो गई थी। नागभीड़ क्षेत्र के क्षेत्र सहायक नेरलावार ने घटनास्थल पर भेट देकर मौका पंचनामा कर जंगली सूअर का उचित बंदोबस्त किया।
