मुंबई में वॉटर टैक्सी सर्विस होगी सस्ती, टैक्स में मिली छूट के बाद कम होगा किराया
- Written By: आसिफ सईद
Representative Photo
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में हाल ही में शुरू हुई वॉटर टैक्सी में सफर करना अब सस्ता होगा। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने अपने बजट में वॉटर टैक्सी (Water Taxi) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्ष के लिए वॉटर टैक्सी पर टैक्स को माफ किया है। इसके बाद वॉटर टैक्सी का किराया 10 फीसद तक कम हो सकता है। किराया कम होने के चलते वॉटर टैक्सी के यात्रियों में भी इज़ाफा होने की उम्मीद है।
वैसे महाराष्ट्र में टूरिज़्म को बढ़ावा देने और मुंबई में लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए 17 फरवरी 2022 को मुंबई से नवी मुंबई के बीच वॉटर टैक्सी की शुरुआत की गई थी। इससे बेहद ही कम समय में तेजी से मुंबई से नवी मुंबई का सफर पूरा किया जा सकेगा। लेकिन बावजूद इसके वॉटर टैक्सी को रोज़ाना उम्मीद से कम यात्रियों का प्रतिसाद मिल रहा है।
अब महाराष्ट्र मेरी टाइम बोर्ड (Maharashtra Maritime Board) के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के लिए सरकार ने तीन सालों तक टैक्स में छूट देने का फैसला लिया है जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि किराया कम हो जायेगा जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग शहर में शुरू हुई इस नई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
एक रिपोर्ट में एक वॉटर टैक्सी ऑपरेटर ने बताया कि, इस सर्विस के लिए 10 फीसद टैक्स मेरी टाइम बोर्ड को चुकाना पड़ता है। टैक्स में छूट मिलने का असर किराया पर भी पड़ेगा और किराया 10 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।
