Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्ष 2022 आसेगांव पुलिस थाना क्राइम डायरी: बीते वर्ष में चोरी समेत महिला अत्याचार मामले बढ़े

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 31, 2022 | 10:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

आसेगांव. आसेगांव पुलिस थाना सीमा क्षेत्र में कुल 51 गांव का समावेश है. उक्त सभी गांव में लगभग 1 लाख 25 हजार लोग निवास करते है. लेकिन इन सभी ग्रामों में एक वर्ष तक कानून व्यवस्था अबाधित रखकर जनता से संपर्क बनाए रखना पुलिस की प्रमुख नीती होती है. जिसे पुलिस दल बखूबी निभाता है. लेकिन कुछ ऐसे मामले वर्ष भर के दौरान सामने आते है.

जिस की दखल लेते हुए पुलिस को पुलिसिया अंदाज में रहकर अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखानी पड़ती है. ऐसे ही कुछ मामले वर्ष 2021 व 2022 में सामने आए है. जिसका पूरा ब्यौरा पुलिस थाना की क्राइम डायरी से लिया गया है. जिसमें वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में महिला अत्याचार व चोरी के मामले बढ़ने की जानकारी सामने आई है. 

वर्ष 2021 क्राइम ब्योरा 

हत्या 2, हत्या के प्रयास 6, डकैती 1, बड़ी चोरी 2, चोरी 8, दंगे 5, मारपीट 42, सड़क दुर्घटना मौत 3, विश्वासघात 1, सरकारी कर्मचारी हमला 1, महिला छेड़छाड़ 7, भगाकर ले जाना 1, दुष्कर्म 1, दहेज बलि 1, महिला अत्याचार 4, अन्य 5. ऐसे कुल 91 मामले दर्ज हुए. इस के अलावा शराब कार्रवाई के 136 कार्रवाइयों में कुल 3 लाख 89 हजार 572 रुपए का माल जब्त कर नष्ट किया गया था. इतना ही नहीं जुआ अड्डों की 63 कार्रवाइयों में 83,295 रुपए का माल जप्ब किया गया था. वही एमवीएक्ट की चालान कार्रवाईयो में 5,340 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई थी. 

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में 2640 फ्लैट्स की लॉटरी का ऐलान, 30 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

1,100 ईमेल और हड़कंप! दिल्ली हाई कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मैसूर से गिरफ्तार

IPL में KKR के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, तोड़ा 5 साल पुराना रिकॉर्ड

महापौर समीर राजूरकर: सड़कों का जाल और बेहतर सुविधाएं, संभाजीनगर के विकास का खाका तैयार

वर्ष 2022 क्राइम डायरी 

हत्या मामला 1, हत्या प्रयास मामले 5, बड़ी चोरी 1, दिनदहाड़े घर में चोरी 1, चोरी मामले 12, मारपीट मामले 19, दंगे 2, सड़क दुर्घटना मौत मामले 6, जालसाजी 1, सरकारी कर्मचारी हमला 3, महिलाओं से छेड़छाड़ 11, अपक्रिया 3, भगाकर ले जाना 1, दुष्कर्म 2, दहेज बलि 1, महिला अत्याचार 11, अन्य 6. ऐसे कुल 86 मामले दर्ज हुए है.

इसके अलावा शराब बंदी कानून के तहत 154 कार्रवाइयों में कुल 3 लाख 17 हजार 665 रुपए का माल नष्ट किया गया है. वही जुआ की 63 कार्रवाइयों में 3 लाख 53 हजार 365 रुपए की सामग्री जप्ब की गई है. इतना ही नहीं 1,783 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाइयों को अंजाम देने का कार्य आसेगांव पुलिस दल ने किया है. उक्त सभी मामलों में केवल महिला अत्याचार व छेड़छाड़ के मामले बढ़ने का ब्योरा क्राइम ग्राफ के माध्यम से सामने आया है.

Year 2022 asegaon police station crime diary women atrocities including theft increased in the last year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2022 | 10:57 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.