मानसून से पहले बिजली व्यवस्था का सुरक्षा ऑडिट हो, महावितरण से ग्रामीणों की मांग
Monsoon Preparedness: वाशिम जिले के अनसिंग और आसपास के क्षेत्रों में मानसून से पहले बिजली व्यवस्था की सुरक्षा जांच और मरम्मत की मांग उठी है। कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा।
Electricity Safety Audit (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Washim Electricity Safety Audit: आगामी बारिश के मौसम मानसून को देखते हुए अनसिंग गांव समेत परिसर के ग्रामीण भागो के विद्युत यंत्रणा की तुरंत दुरुस्ती, देखभाल व सुरक्षा उपाययोजना करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता यश चव्हाण ने 2 जून को महावितरण के सहायक अभियंता को एक निवेदन व्दारा की है।
निवेदन में कहा गया कि,प्रतिवर्ष मानसून शुरू होते ही अनसिंग और उसके आसपास के परिसर में बड़े पैमाने पर बिजली सप्लाई से जुड़ी विविध समस्या निर्माण होती हैं। कुछ जगहों पर बिजली के खंभों में करंट आने, बिजली के तार टूटने और खराब होने, तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने और थोड़ी सी बारिश या तूफानी हवा चलने पर भी घंटों बिजली सप्लाई बंद रहने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
बारिश पूर्व विद्युत यंत्रणा की जांच और मरम्मत करें
इस में कुछ स्थानो पर महावितरण से समय पर देखभाल व दुरुस्ती नहीं होने से नागरिको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन
करंट लगने की रहती संभावना
अनसिंग गांव में कई बिजली के खंभे, डीपी और बिजली के तार अभी बहुत खराब हालत में हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभों में करंट आने की घटनाएं भी होने की संभावना है, और मानसून के दौरान ऐसी घटनाएं बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इससे नागरिकों, किसानों, छात्रों, बच्चों और जानवरों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
बारिश से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
उन्होंने कहा कि कोई भी हादसा होने से पहले प्रशासन के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, अनसिंग परिसर में अनेक भागो में हलकी बारिश होने पर अथवा तेज हवा चलने पर बिजली सप्लाई खंडित हो जाती है, जिससे नागरिको को बडी परेशानी का सामना करना पडता है। साथ ही विद्यार्थियो के पढाई पर परिणाम होकर किसानो को कृषि पंप के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित होती है।
व्यापारी,व्यवसायी को भी नुकसान होता है। इसलिए मानसून के पूर्व महावितरण ने विशेष मुहिम चलाकर पूरे यंत्रणा की जांच करने की मांग निवेदन व्दारा की गई है। नागरिकों की सुरक्षा और बिना रुकावट और सुचारू बिजली सप्लाई के हित में, महावितरण प्रशासन को निवेदन को गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो, जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीकों से एक मज़बूत आंदोलन शुरू किया जाएगा, ऐसे संकेत भी यश चव्हाण ने दिए है।
