Washim News: वाशिम जिला व्यापारी महासंघ का गठन, व्यापारियों की समस्याओं के लिए बनेगा मजबूत मंच

Washim Induction Ceremony: वाशिम में व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सरकार और प्रशासन के सामने रखने के लिए जिला व्यापारी महासंघ का गठन किया गया है।
washim district traders federation formation
वाशिम जिला व्यापारी महासंघ(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Washim District Traders Federation: वाशिम जिले के व्यापारियो की विविध समस्याओ के लिए एक मंच मिलना इस मुख्य उद्येश्य से यहा के व्यापारी मंडल और व्यापारी युवा मंडल इन दोनो संगठनाओ ने एकसाथ आकर वाशिम जिला व्यापारी महासंघ का गठन किया है।

इस महासंघ के जरिए जिले के व्यापारीयो की समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष अधिक प्रभावी तरिके से रखने की जानकारी यहा पर पत्र परिषद में दी है। स्थानीय पत्र भवन में आयोजित पत्र परिषद में महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशिष ठाकुर, सचिव आनंद गडेकर, उपाध्यक्ष रोहित हेडा, आशिष हुरकट,अकिल तेली,नरेश जिवनानी,वसंत परलककर तथा अन्य उपस्थित थे।

महासंघ का गठन

इस अवसर पर आशिष ठाकुर ने कहा कि, व्यापारियो से संबधित सरकारी नियम,टैक्स प्रणाली,परिवहन,पार्किंग औद्योगिक सुविधा,व्यापार व्यवसाय के विकास के लिए इस महासंघ व्दारा पहल की जाएगी। ठाकुर ने कहा कि,जिले में इसके पूर्व अनेक वर्षो से व्यापारियो के हितो के लिए व्यापारी मंडल और व्यापारी युवा मंडल इस प्रकार से दो व्यापारी मंडल कार्यरत थी,लेकिन दो अलग अलग मंडल होने से एकता निर्माण नही हो रही थी,जिस से एक मजबुत संगठना बनाने के विचार से यह एकत्रीकरण किया जाकर महासंघ का गठन किया गया,व इस मे सभी के एकमत से महासंघ की अध्यक्षता के लिए आशिष ठाकुर का चयन किया गया,पत्र परिषद मे आनंद गडेकर ने महासंघ की कार्य,उद्येश्य के बारे में जानकारी दी।

washim district traders federation formation
Wardha News: वर्धा में बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा, 18670 मामलों में किसानों की फसलें बर्बाद

पदग्रहण समारोह 3 सितंबर को

महासंघ का गठन होने के बाद चयनिज नूतन कार्यकारणी का पदग्रहण समारोह स्थानीय मन्नासिंह चौक परिसर के स्वागत लॉन में 3 सितंबर को आयोजित किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता में सासद संजय देशमुख तो अन्य प्रमुखता में विधान परिषद सदस्य भावना गवली,विधायक शाम खोडे,विधायक सईताई डहाके ,विधायक अमित झनक,नगर अध्यक्ष अनिल केंदले, जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर,जि प के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अर्पित चव्हाण,जिला पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे पाटील, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कावरखे,न.प. के मुख्यअधीकारी अरविंद मुंढे के साथ अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

नूतन कार्यकारिणी

हाल ही में गठीत की गई नुतन जंबो जिला व्यापारी महासंघ की कार्यकारणी में नवनिर्वचित अध्यक्ष पद के लिए आशिष ठाकुर,उपाध्यक्ष रोहित हेडा, मनिष तोष्णीवाल,गजानन गांवडे,रुपेश लढ्ढा,वसंत परलकर,नरेश जिवनानी ,सचिव पद के लिए आनंद गडेकर के साथ अन्य पदधिकारियो में आशिष हुरकट,सुनील जाधव,मनिष संचेती, शंकर इंगोले,कृष्णा चौधरी,रविंद्र बज,पंकज बाजड,कमलकिशोर अग्रवाल,गोंविद वर्मा आनंद चरखा आदि का समावेश होकर अपने पदो का पदग्रहण करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com