वाशिम दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट, काट दिया गुप्तांग, मची सनसनी
वाशिम शहर में एक 29 वर्षीय युवक पर दिनदहाड़े कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हत्या की वारदात से में इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वाशिम: वाशिम शहर में एक 29 वर्षीय युवक पर दिनदहाड़े कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हत्या की वारदात से में इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवके गुप्तांग पर वार किया है। ज्यादा खून बहने की वहज से युवक की मौत हो गई।
वाशिम शहर पुलिस स्टेशन के पीछे 29 अगस्त की शाम 5.30 बजे एक विवाहित युवक राहुल वाघ की कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हत्या करने की शिकायत मृतक के मामा दत्तराव देशमुख ने वाशिम शहर पुलिस में दी।
यह भी पढ़ें:- वामन म्हात्रे को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, महिला पत्रकार अभद्र टिप्पणी मामले में मिली अग्रिम जमानत
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर भाजपा विवाद पर रवींद्र चव्हाण के हाथ खड़े, बोले; अब दिल्ली हाईकमान सुलझाएगा मुनगंटीवार-जोरगेवार टकराव
गुंठेवारी नियमितीकरण को मिली राहत: संभाजीनगर में 6 माह की मोहलत, अब 21 अक्टूबर तक मौका
Apple में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं John Ternus? नए बॉस करेंगे कंपनी में क्या चेंज
नेपाल में अब सरकारी कर्मचारियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी…बालेन सरकार का ऐतिहासिक फैसला, बताई ये वजह
उपचार के दौरान हुई मौत
जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम काटा निवासी राहुल वाघ (29) यह युवक हमेशा की तरह काम के लिए शहर पुलिस थाने के पीछे आया था। इस बीच दोपहर 5.30 बजे अचानक उस पर आरोपियों ने हमला कर धारधार हथियार से उसके गुप्तांगों पर वार किया। इस दौरान परिसर से जख्मी युवक दौड़ते हुए कुछ दूरी पर जाकर बेहोशी के हालत में गिर गया। इस बात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल जाकर युवक को जख्मी हालत में अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
प्रकरण में पुलिस ने पहले 2 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया इसके बाद देर रात अन्य तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। इस हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने पालघर को दी बड़ी सौगात, वधावन बंदरगाह से 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इनमें भागवत धोंगडे, वैभव गुंजकर, सचिन कोठेकर, सागर मापारी, वीरेंद्र खडसे, गौरव गवली, अभिषेक इरतकर शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार देवेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में पीएसआई देवीदास झुंगे, जाधव कर रहे है।
