-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Minor Irrigation Project And Barrage Problem Mla Malik Meets Governor
लघु सिंचाई प्रकल्प व बैरेजेस समस्या: विधायक मलिक की राज्यपाल से भेंट
- Written By: नवभारत डेस्क

वाशिम. स्थानीय एकबुर्जी उप सिंचाई योजना के साथ अन्य प्रकल्प का पानी उपलब्ध कराके देने के साथ ही राज्यपाल ने मंजूरी दी अडाण नदी पर के घोटा, शिवणी बैरेज, बोरव्हा बैरेज और सत्तर सावंगा बैरेजेस को सरकार से सुधारित प्रशासकीय मंजूरी मिलने के संदर्भ में विधायक लखन मलिक ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से भेंट की. इस अवसर पर उनको लघु सिंचाई के विविध प्रकल्प व बैरेजेस की समस्या हल करने के लिए निवेदन दिया. इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय हेंद्रे, जि.प. के पूर्व सदस्य नितेश मलिक, स्वीय सहायक योगेश देशपांडे आदि उपस्थित थे.
निवेदन में वाशिम-मंगरुलपीर निर्वाचन क्षेत्र सिंचाई में पिछड़ा हुआ है़ इस सिंचाई का अनुषेश दूर करने की दृष्टि से अडाण नदी पर के घोटा शिवणी बैरेज, बोरव्हा बैरेज और सत्तर सावंगा बैरेज प्रस्तावित किए गए है़ इन प्रकल्पों को वर्ष 2008-09 में प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई थी़ लेकिन विभाग अंतर्गत कुछ कारणों से प्रकल्प का काम शुरू नहीं हो सका़ प्रस्तावित तीनों बैरेजेस को मार्च 2020 में तत्वतः मंजूरी प्रदान की जाकर भी अभी तक किसी भी प्रकार की मंजूरी सरकार व्दारा प्राप्त नहीं हुई़ जिले की तुलना में अन्य जिले विकसित होकर भी उनके और विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है़
इसलिए इन प्रकल्पों की मंजूरी के लिए सरकार व संबंधित प्रणाली को निर्देशित करने की आवश्यकता है. इस के साथ ही वाशिम शहर को जलापूर्ति करने वाले एकबुर्जी मध्यम प्रकल्प किसानों को सिंचाई के लिए निर्माण किया गया था़ लेकिन वर्तमान स्थिति में यह प्रकल्प में के 7 दशलक्ष घनमीटर पानी वाशिम शहर को पीने के लिए दिया जा रहा है़ जिससे अभी इस प्रकल्प पर आधारित सिंचाई बंद है. और इसी प्रकार से वाशिम शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है़
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Badrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Akola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
विश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
जिससे पानी की बड़े प्रमाण में आवश्यकता निर्माण हो गई है़ व वाशिम औद्योगिक क्षेत्र को पानी नहीं रहने से उद्योगों की वृध्दि नहीं हो रही है़. एकबुर्जी प्रकल्प अंतर्गत पिछले काल में किसानों का बड़े प्रमाण में सिंचाई होता था़ एकबुर्जी प्रकल्प से वाशिम के औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी पानी दिया गया था़ वाशिम शहर के लिए आवश्यक रहनेवाली जलापूर्ति भी इसी प्रकल्प से होती है़ लेकिन यह पानी मराठवाड़ा के हिंगोली व अन्य जिले के लिए उपयोग में लाया जाने से इस वाशिम जिले पर एक प्रकार से अन्याय हो रहा है़ वाशिम जिला यह आकांक्षी जिला होने पर भी सरकार की इस ओर अनदेखी हो रही है.
एकबुर्जी प्रकल्प की उंचाई बढ़ाकर प्रकल्प के लिए 20 दशलक्ष घनमीटर पानी उपलब्ध कराने पर उपरोक्त सभी समस्या का समाधान हो सकेगा़ इसलिए इस प्रकल्प की उंचाई बढ़ाकर जलभंडार बढ़ाने के लिए भूसंपादन व अन्य के लिए 150 करोड़ रुपयों का खर्च अपेक्षित है़ अतिरिक्त लगनेवाले 70 हे.आर.जमीन में से 35 हे. आर जमीन शासकीय ई क्लास जमीन है़ इसलिए इस बातो का विचार करने पर योजना आर्थिक दृष्टि से किफायतशीर ठहरने से इस प्रकल्प को पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार को निर्देशित करने की मांग विधायक मलिक ने राज्यपाल से की है़
Minor irrigation project and barrage problem mla malik meets governor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMAkola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
Jul 15, 2026 | 06:38 PMविश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM










