Washim News: थप्पड़ मारने की वजह पूछने पर चाकू घोंपा, एक गंभीर, 4 हिरासत में

Knife Attack
Published on
Updated on

रिसोड (त.सं.). छोटे बच्चों को थप्पड़ क्यों मारा? इस बात की वजह पूछने पर उपजे विवाद में एक को चाकू घोप कर गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना 2 मार्च को रात 8 बजे रिसोड शहर के अमरदास नगर में घटी. इस घटना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. जबकि घायल को इलाज के लिए औरंगाबाद ले जाया गया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमरदास नगर निवासी आमिना खातुन इमरान खान ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनका 9 वर्षीय लड़का मंसूर खान मोहल्ले में खेल रहा था. वह रोता हुआ घर पर आया और उसने बताया कि वह खेल रहा था तब उसे फैजान शाह ने गाल पर थप्पड़ लगाया. वह अपने देवर सलमान खान के साथ फैजान शाह अनवर शाह के घर गई तो वहां पर फिर से विवाद खड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि, अन्वर शहा, फैजान शहा, रिहान खान, अरबाज खान, शहाबाज खान ने सलमान खान को बेरहमी से पिटाई शुरू की.

इस दौरान फैजान शाह ने अपने पास का चाकू निकाल कर सलमान खान की पेट में घोप दिया और चारों वहां से फरार हो गए. आसपास मोहल्ले के लोगों ने सलमान खान को घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अगले इलाज के लिए औरंगाबाद रवाना किया गया. पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाली चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच थानेदार भूषण गावंडे के मार्गदर्शन में दानडे कर रहे है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com