Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाशिम में गणेशाेत्सव की धूम, जिले में 760 गणेश मंडलों ने की विघ्नहर्ता की स्थापना

वाशिम शहर के साथ-साथ पूरे जिले भर में धूमधाम से ढोल-ताशों के साथ नाचते गाते भगवान गणेश की स्थापना करने के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है। जिले के साथ सभी ओर विघ्नहर्ता की स्थापना के लिए छोटे बड़े सार्वजनिक मंडलों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 07, 2024 | 10:43 PM

भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विराजित करने के लिए ले जाते भक्त

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिम: विघ्नहर्ता श्री गणेश का शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ आगमन हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष श्री गणेश भक्तों में अधिक उत्साह देखा गया। सुबह से ही गणेश को भक्तजन अपने-अपने घर ले जा रहे थे। वाशिम शहर के साथ-साथ पूरे जिले भर में धूमधाम से ढोल-ताशों के साथ नाचते गाते भगवान गणेश की स्थापना करने के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया था।

जिले के साथ सभी ओर विघ्नहर्ता की स्थापना के लिए छोटे बड़े सार्वजनिक मंडलों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। शनिवार की सुबह से ही दिन भर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के गणेश भक्त शहर आकर गणेश प्रतिमाओं को ले जा रहे थे। यह सिलसिला शनिवार की देर रात तक चलता रहा। भगवान गणेश की प्रतिमाओं को ले जाने के लिए पुराना नगर परिषद से डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग पर गणपति मार्केट के दोनों मार्ग पर बड़े वाहनों को प्रवेश कुछ समय तक बंद था। इस बार ढोल, ताशे व अन्य वाद्यों के साथ गणेश जी का शानदार आगमन हुआ।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, नितिन गडकरी सहित कई नेताओं के घर विराजे बप्पा, भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

इस त्योहार की पृष्ठभूमि पर शहर के गणेश मंदिरों में रंगरोपन, साफ-सफाई का काम पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह सजावट भी की गई है। सभी चीजों पर महंगाई का असर होने के बाद भी भक्तों में सजावट की सामग्री खरीदी के लिए बड़ा उत्साह नजर आया। इसमे छोटे बच्चों से लेकर युवक, वृद्ध भी गणेश स्थापना के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदी कर रहे थे। स्थानीय पाटनी चौक में पिछले चार-पांच दिनों से पूजा सामग्री के लिए खरीददारों की भारी भीड़ हुई। सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के साथ घर-घर में व अनेक निजी कार्यालयों, संस्थानों में, व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में भी भगवान श्री गणेश की स्थापना हुई।

शहर में 102 गणेश मंडलों द्वारा स्थापना

इस बार जिले में कुल 760 गणेश मंडलों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। इस में वाशिम शहर परिसर में 102 सार्वजनिक गणेश मंडलों द्वारा बप्पा की स्थापना की गई। वाशिम ग्रामीण पुलिस की सीमा में 58, रिसोड में 79, मालेगांव में 53, शिरपुर में 47, मंगरुलपीर में 81, अनसिंग में 80, जऊलका में 28, कारंजा शहर में 50, कारंजा ग्रामीण में 50, मानोरा में 57, धनज पुलिस स्टेशन की सीमा में 40 तो अन्य 35 गणेश मंडलों का समावेश हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत में नहीं बल्कि इस देश में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति, जानें इसकी खास बातें

जिले में 225 गांवों में एक गांव-एक गणपति

विघ्नहर्ता श्रीगणेश का शनिवार को आगमन हुआ। इस गणेश उत्सव में सार्वजनिक गणेश उत्सव मनाने के लिए जिले 13 पुलिस स्टेशन अंर्तगत बंदोबस्त की तैयारी की गई। जिले के कुल 225 गांवों में ग्रामस्थ व गणेश मंडलों ने एक गांव एक गणपति की स्थापना करने का संकल्प किया है। पिछले वर्ष यह संकल्पना 220 गांवों में चलाई गई थी। कहीं पर कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया है।

Ganeshotsav celebrated in washim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 10:43 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.