- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Awareness About Sudden Disasters Is Necessary Ndrf Sdrf Provided Training
आकस्मिक आपदाओं के प्रति जागरूकता जरूरी: एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने दिया प्रशिक्षण
वाशिम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, NDRF-SDRF ने बताया हीटस्ट्रोक, बाढ़ और हादसों से बचाव

Washim News: एनडीआरएफ 5वीं बटालियन पुणे, एसडीआरएफ नागपुर तथा जिला आपदा व्यवस्थापन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हीटवेव, बाढ़, बिजली, आग, सड़क दुर्घटना और सांप के काटने जैसे आपदा विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिसोड की तहसीलदार प्रतीक्षा तेजनकर ने की।
मंच पर प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में एनडीआरएफ पुणे के पुलिस निरीक्षक जालिंदर फुंदे, एसडीआरएफ नागपुर के पुलिस उपनिरीक्षक एस.पी. बोदर, जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी शाहू भगत, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. वाशिमकर और पुलिस उपनिरीक्षक बोंबले उपस्थित थे।
डॉ. वाशिमकर ने हीटस्ट्रोक और उससे बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं पुलिस निरीक्षक जालिंदर फुंदे और उपनिरीक्षक बोदर ने बाढ़, बिजली, आग, सड़क दुर्घटनाओं तथा सांप के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, पट्टियों के उपयोग और बचाव उपायों का प्रात्यक्षिक प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा में आज ‘फैसलों का सोमवार’! 8 स्वीकृत पार्षदों के नामों की होगी आधिकारिक घोषणा
मुंबई में ‘HPV वैक्सीनेशन’ और ‘पिंक OPD’ अभियान लॉन्च, 9.84 लाख लड़कियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव
वर्धा में सनसनी: पीड़िता की शिकायत पर NCP नेता दिवाकर गमे पॉक्सो केस में गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर: अमेरिका-ईरान युद्ध का असर; घरेलू गैस को प्राथमिकता, उद्योगों पर संकट के बादल
कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी शाहू भगत ने प्रस्तुत की, जबकि अध्यक्षीय मार्गदर्शन तहसीलदार प्रतीक्षा तेजनकर ने दिया। संचालन ग्रामीण राजस्व अधिकारी लोखंडे ने किया और आभार प्रदर्शन सुधाकर पडघन ने किया।
शासकीय विभागों के कार्यकर्ता हुए शामिल
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के पटवारी, मंडल अधिकारी, कृषि सहायक, शिक्षक, पुलिस कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, कोतवाल, पुलिस पाटिल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा स्वयंसेविका, आपदा मित्र और सखी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देकर उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में तत्पर रहने का संदेश दिया गया। यह कार्यशाला ग्रामीण और शहरी स्तर पर आपदा प्रबंधन की जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
Awareness about sudden disasters is necessary ndrf sdrf provided training
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक मनपा महासभा में महापौर के निर्देश, सड़क सुरक्षा और जलापूर्ति पर जोर, नियमों के सख्त पालन का आदेश
Mar 09, 2026 | 10:52 AMCelebrities Reaction India Win: अजय देवगन से महेश बाबू तक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सितारों ने दी बधाई
Mar 09, 2026 | 10:50 AMदिल्ली के पास भूकंप से दहला इलाका, घरों से बाहर निकले लोग, महज 5 किमी नीचे था केंद्र
Mar 09, 2026 | 10:46 AMAI की नौकरियों में महिलाओं की बढ़ती ताकत, हर 100 में से 31 पदों पर महिलाएं काबिज, जानिए क्या है नई रिपोर्ट
Mar 09, 2026 | 10:45 AMनासिक में तेंदुआ आतंक पर लगाम, 120 गांव प्रभावित, रेस्क्यू टीम होंगी मजबूत; वन विभाग को 20 करोड़ की मदद
Mar 09, 2026 | 10:34 AMDhurandhar 2: रिलीज से पहले रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, इस मामले में ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे
Mar 09, 2026 | 10:31 AMउतर गया बीजेपी का ‘मराठी मुखौटा’, श्मशान में गुजराती रशीद पर शिवसेना UBT का सामना में प्रहार
Mar 09, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी पर जमकर गरजे गिरिराज सिंह, कहा- उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों की ज्यादा चिंता
Mar 08, 2026 | 10:29 PM
UTS ऐप हुआ बंद, रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर छिड़ी जंग; विरार में महिला और TTE के बीच हुई तीखी नोकझोंक- VIDEO
Mar 08, 2026 | 10:11 PM
‘सत्ता का अहंकार जल्द होगा चूर-चूर’, राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के PM मोदी; TMC को दी चेतावनी- VIDEO
Mar 08, 2026 | 09:55 PM
JDU में ‘निशांत युग’ का आगाज! भावी उत्तराधिकारी की तरह हुआ स्वागत, पिता के राज्यसभा जाने पर दिया बड़ा बयान
Mar 08, 2026 | 09:44 PM
गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा में मोदी-योगी पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- असली और नकली नेताओं..
Mar 08, 2026 | 02:15 PM
ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, मोदी सरकार की चुप्पी पर साधा निशाना
Mar 08, 2026 | 02:04 PM














