Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha: निर्माणाधीन पुल का काम अटका, काम शुरू करवाने के लिए विधायक से लगाई गुहार

Wardha Latest News: वर्धा जिले के कारंजा तहसील के अंतर्गत आने वाले खैरी से सेलगांव (लवणे) मार्ग पर कार नदी पर बनाए जा रहे पुल का काम पिछले सात महीनों से अधर में लटका हुआ है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 16, 2025 | 02:09 PM

निर्माणाधीन पुल (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: जिले के कारंजा तहसील के अंतर्गत आने वाले खैरी से सेलगांव (लवणे) मार्ग पर कार नदी पर बनाए जा रहे पुल का काम पिछले सात महीनों से अधर में लटका हुआ है। इस पुल का निर्माण कार्य दो वर्ष पहले लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक यह अधूरा है। काम रुक जाने के कारण न सिर्फ स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है, बल्कि किसानों को भी खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

पुल निर्माण के चलते नागरिकों के लिए जो अस्थायी बायपास मार्ग बनाया गया था, वह भी हाल ही में आई बाढ़ में बह गया है। इससे सेलगांव, खैरी धरण, बिहाडी, मदणी, परसोडी और काकड़ा जैसे गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। नदी का पाट चौड़ा होने और बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों के लिए नदी पार करना असंभव हो गया है।

समय और पैसों का नुकसान

पुल अधूरा होने की वजह से किसानों को अपनी जमीनों तक पहुंचने के लिए 15 से 20 किलोमीटर का लंबा फेरा लगाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और पैसों दोनों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही, निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा उपाय भी नहीं किए गए हैं, जिससे किसी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

मासूम बच्चों और महिलाओं से बदसलूकी; आरपीएफ की इस ‘डकैती’ ने रेल सुरक्षा के दावों की पोल खोली

कुरार पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ

तहलका मचाने वाला VIDEO, युवक ने ठाकरे बंधुओं पर किया भद्दा कमेंट, MNS कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी को ये बड़ी बीमारी! BJP प्रवक्ता ने दिया ऐसा बयान…कि महाराष्ट्र में मच गया सियासी बवाल

इस पुल के रास्ते से काटोल की बाजार तक सीधा संपर्क होता था, जो कि क्षेत्र के किसानों के लिए सब्जी और फल बेचने की एक प्रमुख बाजार है। पुल का कार्य ठप पड़ने से यह संपर्क टूट गया है और किसानों को अब अन्य दूरस्थ बाजारों में जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विधायक वानखड़े को सौंपा ज्ञापन

परेशान ग्रामीणों और किसानों ने इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के विधायक सुमीत वानखडे की भेंट लेकर पुल का काम तुरंत शुरू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की गुहार लगाई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते पुल निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो न केवल आर्थिक बल्कि जनहानि की भी आशंका है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस दिशा में कितनी जल्दी कदम उठाते हैं।

Work on under construction bridge stalled appeal to mla to start work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2025 | 02:09 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.