वर्धा: प्रेम संबंध में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने रची हत्या की साजिश, चार आरोपी हिरासत में

Suklibai Murder: वर्धा के सुकलीबाई गांव में पत्नी ने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव कुएं में फेंकने के मामले में चार आरोपी हिरासत में हैं।
Wardha Suklibai Murder
तीन आरोपियों का तस्वीर(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Suklibai Murder: हिंगनघाट तहसील के वडनेर थाना क्षेत्र के सुकलीबाई में हुए हत्याकांड में गंभीर खुलासा सामने आया है। प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से पति को मौत के घाट उतार दिया।

पहले गला घोंटकर हत्या की, पश्चात सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव एक खेत स्थित कुएं में फेंक दिया। इस प्रकरण में लिफ्त आरोपी पत्नी सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने पर पुलिस रिमांड प्राप्त हुई है। मृतक का नाम संतोष पांडुरंग कैकाडे (42) बताया गया।

क्या है मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी सपना (36) के गांव निवासी शुभम रमेश कैकाडे (30) के साथ प्रेम संबंध थे। कई महीनों से उनके बीच यह सिलसिला शुरू था। परंतु इस प्रेम संबंधों में मृतक संतोष बाधा बन रहा है।

परिणामवश सपना ने शुभम के साथ मिलकर पति संतोष को रास्ते से हटाने का षड़यंत्र रचा, इसके लिए शुभम ने अपने दो साथी कुही तहसील के मांढली निवासी सचिन प्रभाकर बसुणे (30) व प्रशांत रमेश करपे (36) की मदद ली। सपना ने तीनों को अपने घर बुलाया, जहां उन्होंने संतोष की गला घोंटकर हत्या कर दी। पश्चात पांच से छह घंटे तक शव घर में ही रखा।

अंधेरा होने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से चारों ने मिलकर संतोष का शव गांव परिसर में सुरेश बोबडे के खेत स्थित कुएं में फेंक दिया। 16 अगस्त से संतोष कही दिखाई न देने से परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी। इसमें उसकी पत्नी भी परिवार के साथ पति की खोज में जुट गई। बोबडे के खेत में शव मिलने के बाद गांव में खलबली मच गई।

Wardha Suklibai Murder
महात्मा गांधी के परपोते से मिले अभिजीत दिपके, तुषार गांधी बाेले- इस्तीफा नहीं, ये है CJP की बड़ी सफलता

पत्नी ने अपराध किया कबूल

परिजनों ने हत्या का संदेह व्यक्त किया। इसके बाद वडनेर पुलिस ने जांच शुरू की। संदिग्ध के रुप में पत्नी सपना से पूछताछ करने पर उसने अपराध की कबूली दी। इसके बाद हत्याकांड का भांडाफोड हुआ।

पुलिस ने मंगलवार की देर रात शुभम कैकाडे, सचिन बसुणे व प्रशांत करपे को हिरासत में लिया। चारों के विरुध्द विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस प्रकरण में आगे की जांच वडनेर पुलिस कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com