Wardha Bulbul Guide Camp News: बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, अच्छे संस्कार और देशभक्ति का विकास प्राथमिक स्तर से ही आवश्यक है। भारत स्काउटगाइड आंदोलन में प्राथमिक स्तर की बुलबुल गाइड गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास का निर्माण होता है। यह बात रोवर स्काउट के जिला आयुक्त कैप्टन मोहन गुजरकर ने तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हीरक पंख जांच शिविर के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण केंद्र, वर्धा में कही।
राज्यस्तरीय बुलबुल हीरक पंख चाचणी शिविर 10 से 12 मार्च तक आयोजित हुआ। समापन समारोह में अध्यक्ष के रूप में कैप्टन मोहन गुजरकर और प्रमुख अतिथि के रूप में सहाय्यक जिला आयुक्त राजहंस जंगले, शिविर प्रमुख एवं वर्धा जिला गाइड संगठक वैशाली घोम, नागपुर जिला गाइड संगठक हेमा वानखेड़े, जिला संगठक मंजूषा जाधव और गाइड की सहाय्यक जिला आयुक्त निर्मला नांदुरकर उपस्थित थे।
शिविर में सहाय्यक परीक्षक के रूप में दीपमाला मानकर, स्मिता पाटिल, प्रिया वसाके, संध्या मंगेकर, दिपाली ढोरे, वंदना आंबटकर, योगिता सालवे, रंजीता गजभिये, ज्योती ढोले, ज्योती कुडमती और प्राची रोकडे ने कार्यभार संभाला। शिविर की सफलता में प्रियंका ठोसर, हेमलता वाढीवे, राजेश जयस्वाल और सुषमा कार्लेकर के अथक प्रयास शामिल रहे।
इस शिविर में नागपुर और वर्धा जिले की कुल 56 बुलबुल गाइड्स ने भाग लिया। बच्चों की हस्तकला, खेलकूद, प्राथमिक उपचार, प्रार्थना और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले शैक्षणिक उपक्रमों का मूल्यांकन किया गया।