वर्धा समृद्धि हाईवे हादसे में मृतकों की संख्या 8 हुई, नागपुर AIIMS में सतीश खाडे ने दम तोड़ा

Satish Khade Death: वर्धा के समृद्धि हाईवे पर दुर्गा प्रतिमा लाते समय हुए भीषण हादसे में घायल सतीश खाडे ने नागपुर AIIMS में दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।
wardha samruddhi highway accident death toll 8
वर्धा समृद्धि हाईवे हादसा सतीश खाडे मौत(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Samruddhi Highway Accident: शेगांव से वर्धा में मां दुर्गा की प्रतिमा लाते समय समृध्दि हाईवे पर हुए भीषण हादसे में 7 श्रध्दालुओं की मौत हुई थी। जबकि 19 लोग घायल हुए थे। इनमें से सतीष पांडुरंग खाडे (37) को नागपुर में रेफर किया गया था।

जहां उपचार के दौरान मंगलवार, 6 अक्टूबर की दोपहर देवीभक्त सतीष ने भी दम तोड़ने की जानकारी है। यह खबर मिलते ही फिर एक बार सोमनाथे लेआऊट सहित पुरे शहर में शोक की लहर फैल गई है।

29 सितंबर को हुआ था हादसा

ज्ञात हो कि, सिंदी मेघे स्थित सोमनाथे लेआऊट के लगभग 30 देवी भक्त 28 सितंबर को शेगांव में दुर्गा प्रतिमा लाने के लिए गये थे। मंडल द्वारा बनाये गये रथ में प्रतिमा रखकर मालवाहक से रथ को जोड़ा गया था। 29 सितंबर को लगभग 26 भक्त दुर्गा प्रतिमा लेकर निकले थे।

wardha samruddhi highway accident death toll 8
अमरावती में 3 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा, पुणे में ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

19 लोग घायल हुए थे

समृध्दि हाईवे के 97+300 पर पिछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में घनश्याम पाटिल (60), मुनेश्वर ढोले (53), दत्ता खुरसंगे (53), प्रवीण बकाने (50), ओम गावंडे (22), गोलू उर्फ सचिन बादलमवार (38) व रोशन राऊत (26) की मौत हुई थी। जबकि 19 लोग घायल हुए थे।

wardha samruddhi highway accident death toll 8
अमरावती शिक्षक चुनाव: कांग्रेस की अदिति पोहरे और भाजपा की संगीता शिंदे समेत मैदान में 31 उम्मीदवार

एम्स में चल रहा था सतीश का उपचार

सतीश खाडे की हालत नाजुक होने से उसे सावंगी अस्पताल से नागपुर के एम्स में रेफर किया गया था। सतीष के दोनों पाव बेकार हो गये थे। चार दिनों तक चले उपचार के बाद मंगलवार की दोपहर 2.45 बजे दौरान सतिश ने दम तोड़ दिया।

इसी के साथ हादसे में मृतको की संख्या 8 पर पहुंच गई है। पहले ही शोक में डूबे सोमनाथे लेआऊट में फिर एक बार मातम छा गया। सतीश के परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक ढाई साल की बेटी, भाई व बहु हैं। सतिश की वंजारी चौक परिसर में कपड़े की दुकान है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com