वर्धा पुलगांव में जादूटोने के शक में एक व्यक्ति जानलेवा हमला! पति तलवार लेकर पहुंचा, पत्नी ने भी किया हमला

Wardha Pulgaon Crime:वर्धा के पुलगांव के गुंजखेड़ा में बेटी पर जादूटोना करने के संदेह में दम्पती ने एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर तलवार जब्त की।
Wardha Witchcraft Attack
ब्लैक मैजिक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Witchcraft Attack: वर्धा के पुलगांव क्षेत्र के गुंजखेड़ा में बेटी पर जादूटोना करने के संदेह में एक पति-पत्नी ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर तलवार जब्त की है।

बेटी की बीमारी से जोड़कर जताया जादूटोने का शक

पुलगांव के गुंजखेड़ा गांव में जादूटोने के संदेह को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी के बीमार होने से परेशान पिता को गांव में रहने वाले वासुदेव मारुती केवटे पर जादूटोना करने का शक था। इसी संदेह के चलते उस पर हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता यशवंत बापूराव धुर्वे की बेटी पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। यशवंत को संदेह था कि गांव में रहने वाला वासुदेव केवटे जादूटोना करता है।

सुबह-सुबह घर के सामने रोका, फिर पति-पत्नी ने मिलकर बोला हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजा गुंजखेड़ा निवासी आरोपी यशवंत बापूराव धुर्वे की बेटी पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रही थी। यशवंत को संदेह था कि गांव का ही निवासी वासुदेव मारूती केवटे उसकी बेटी पर जादूटोना क्रिया (अंधविश्वास संबंधी क्रियाएँ) कर रहा है।

सुबह करीब 7 बजे जब वासुदेव केवटे, यशवंत धुर्वे के मकान के सामने से गुजर रहा था, तभी आरोपी यशवंत हाथ में तलवार लेकर और उसकी पत्नी लकड़ी लेकर बाहर आ गए। दोनों ने वासुदेव को रोककर उस पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Wardha Witchcraft Attack
नागपुर के हिंगना MIDC में दर्दनाक हादसा, क्रेन के कन्वेयर बेल्ट में हाथ आने से कामगार की मौत

पति गिरफ्तार, तलवार जब्त

मामले की जानकारी मिलने के बाद वर्धा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास और जादूटोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी यशवंत बापूराव धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हमले में इस्तेमाल की गई तलवार भी जब्त की गई है।

Wardha Witchcraft Attack
पालघर रिलीफ अस्पताल हंगामा मामला: विधायक के बेटे रोहित गावित को 4 दिन की पुलिस हिरासत

घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन मदनकर और पुलिस नाईक राजू वैद्य ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की आगे की जांच थानेदार सदाशिव ढाकणे कर रहे हैं।