वर्धा में सरकारी निधि में 73.51 लाख रुपए का कथित गबन, कनिष्ठ सहायक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fake Salary Bill Fraud: वर्धा जिले के समुद्रपुर स्थित एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना कार्यालय में 73 लाख 51 हजार 910 रुपए के कथित सरकारी निधि गबन का मामला सामने आया है।
wardha government fund scam 73 lakh junior assistant case
वर्धा सरकारी निधि घोटाला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वर्धा जिले के समुद्रपुर स्थित एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना कार्यालय में सरकारी निधि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है।

  • कनिष्ठ सहायक अभिषेक उर्फ पीयूष जगताप पर वेतन देयक में कथित फर्जी वृद्धि दिखाकर अपने बैंक खाते में 70 लाख 51 हजार 910 रुपए जमा कराने का आरोप है।

  • बचत समूह पोषण आहार से संबंधित कथित फर्जी और गलत PPA के माध्यम से करीब 3 लाख रुपए के दुरुपयोग का आरोप है।

Wardha Government Fund Scam: फर्जीवाड़ा कर सरकारी निधि में अपहार करते हुए लगभग 73 लाख 51 हजार 910 रुपयों का गबन किया गया, इस प्रकरण में समुद्रपुर के एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना प्रकल्प कार्यालय में सेवारत कनिष्ठ सहायक अभिषेक उर्फ पीयूष प्रकाश जगताप (28) के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्धा निवासी अभिषेक उर्फ पीयूष जगताप यह समुद्रपुर स्थित एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना प्रकल्प कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के रुप में सेवारत बताया गया। उसने 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 दौरान यह अपहार करने का आरोप है। समुद्रपुर की प्रभारी बालविकास प्रकल्प अधिकारी ज्योत्स्ना मोतीराम चव्हाण ने 8 नवंबर को थाने में शिकायत दी थी। आरोपी पीयूष जगताप ने उपरोक्त सेवाकाल में अपने वेतन देयक वृध्दि दिखाकर खुद के दौरान यह अपहार करने का आरोप है।

सरकारी निधि का दुरुपयोग

समुद्रपुर की प्रभारी बालविकास प्रकल्प अधिकारी ज्योत्स्ना मोतीराम चव्हाण ने 8 नवंबर को थाने में शिकायत दी थी। आरोपी पीयूष जगताप ने उपरोक्त सेवाकाल में अपने वेतन देयक वृध्दि दिखाकर खुद के बैंक खाते में लगभग 70 लाख 51 हजार 910 रुपए जमा किये। सरकारी निधि का दुरुपयोग किया। वह इतने पर ही नहीं रुका तो बचत समूह पोषण आहार के फर्जी व गलत पीपीए के माध्यम से लगभग 3 लाख रुपए डकार लिये।

wardha government fund scam 73 lakh junior assistant case
नागपुर में खौफनाक वारदात: कार के सामने पटाखे फोड़ने से रोका तो कुख्यात अपराधी ने युवक को उतारा मौत के घाट

आरोपी बढ़ने की संभावना

इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी ने विभागीय जांच के निर्देश दिये। जांच में कनिष्ठ सहायक पीयुष जगताप दोषी पाया गया। इस संपूर्ण मसले पर शिकायत के बाद समुद्रपुर पुलिस ने आरोपी पीयूष जगताप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में विस्तृत जांच होने पर आरोपी बढ़ने की संभावना है।