वर्धा नगर परिषद की फाइनल प्रभाग रचना आएगी सामने, 15 आपत्तियों पर सुनवाई पूरी
Wardha News: वर्धा नगर परिषद चुनाव के लिए 20 प्रभागों की नई रचना की घोषणा की थी। इस पर आई 15 आपत्तियों के बाद सुनवाई पूरी हो गई है। अंतिम प्रभाग रचना जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।
- Written By: आकाश मसने
वर्धा नगर परिषद (फोटो नवभारत)
Wardha Nagar Parishad Elections News: वर्धा नगर परिषद चुनाव की घोषणा के बाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा प्रभाग रचना प्रारूप घोषित किया गया था। जिसपर 15 आपत्तियां दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा सोमवार 8 तक सुनवाई होनी थी। सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी प्रशासन द्वारा दी गई है। अब अंतिम प्रभाग रचना नगर विकास विभाग की ओर जिलाधिकारी प्रस्तुत करेंगे।
प्रभाग रचना प्रारूप के प्रथम चरण में शहर की जनसंख्या के मद्देनजर सर्वे पूर्ण कर प्रभागों की सीमा तय की गई। नई प्रभाग रचना में 20 प्रभाग निश्चित किए गए है। जिसके तहत 40 नगरसेवक आगामी चुनाव में चुने जाएंगे। 18 अगस्त को नोटिस बोर्ड के जरिए प्रभाग रचना का प्रारूप घोषित किया गया था। जिसपर 31 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया गया था।
15 आपत्तियों पर हुई सुनवाई
इस दौरान 15 आपत्तियां दर्ज होने की जानकारी नगर परिषद प्रशासन द्वारा दी गई। प्रभाग रचना प्रारूप पर दर्ज हुई आपत्तियों पर सोमवार 8 सितंबर यह सुनवाई का अंतिम दिन था। प्रशासनीक अधिकारियों के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी रूप से होने की जानकारी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में ACB का बड़ा प्रहार, जिला परिषद के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नागपुर में बुद्ध पूर्णिमा की तैयारियां तेज: दीक्षाभूमि समेत शहर के बुद्ध विहारों में गूंजेगी बुद्ध वंदना
3 साल पहले मर चुकी महिला के नाम पर मतदान, क्या रद्द होगा सुकली (दे) का चुनाव?
उड़ानों की अनिश्चितता से विकास पर असर, इंटरनेशनल नाम, पर सीमित उड़ानें; नागपुर एयरपोर्ट पर सवाल
इस सुनवाई में संबंधितों का पूर्ण समाधान किया गया तथा जिलाधिकारी को 9 से 11 सितंबर तक अंतिम प्रभाग रचना नगर विकास विभाग को प्रस्तुत करनी है। जिसपर अमल किया जा रहा है, ऐसी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें:- जरांगे ने फिर दिखाई आंख! सरकार को दिया 17 सितंबर का अल्टीमेटम, बोले- कुणबी प्रमाणपत्र…
प्रभाग रचना पर सवाल बरकरार
प्रभाग रचना के प्रारूप की सीमा तथा जनसंख्या को लेकर करीब 15 आपत्तियां दर्ज हुई है। कुछ आपत्ती दर्ज करनेवालों से बात करने पर उन्होंने बताया कि सुनवाई में पूर्ण समाधान नहीं हुआ है। प्रभागों की सीमा व जनसंख्या को लेकर सवाल उपस्थित हो रहे है। जिसे लेकर न्यायालय में चुनौती दी जाएगी, ऐसा उन्होंने बताया है।
पारदर्शी रूप से हो रहा कार्य
नगर परिषद के मुख्याधिकारी विजय देशमुख ने कहा कि प्रभाग रचना प्रारूप पर दर्ज हुई आपत्तियों पर पारदर्शी रूप से सुनवाई हुई है। प्रभाग प्रारूप रचना को अंतिम मान्यता मान्यता के लिए जिलाधिकारी नगर विकास विभाग की ओर भेजेंगे।
