-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Waiting For The Report Of The Administration The Medical Superintendent Was Questioned In The Abortion Case
प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार, गर्भपात प्रकरण में वैद्यकीय अधीक्षक से हुई पूछताछ
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा/आर्वी. गर्भपात प्रकरण में डा़ नीरज कदम को हिरासत में लेने के बाद आर्वी उपजिला अस्पताल की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है़ शनिवार को शल्य चिकित्सक की ओर से भेजी गई टीम ने सरकारी दवा के साथ महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है़ अब स्वास्थ्य प्रशासन के रिपोर्ट की प्रतीक्षा पुलिस कर रही है़ परंतु इस संपूर्ण मसले पर स्वास्थ्य प्रशासन चुप्पी साधे हुए है़ सोमवार को आर्वी उपजिला अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक से आर्वी पुलिस ने पूछताछ किये जाने की जानकारी है़ कदम अस्पताल में नाबालिग के गर्भपात के बाद शिशुओं की 12 खोपड़ियां व 54 हड्डियां बरामद होने से हड़कम्प मच गया़ पश्चात मकान से हिरन की खाल भी बरामद होने से कदम परिवार की मुश्किलों में इजाफा हुआ.
स्वास्थ्य प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
शनिवार को देर रात तक अस्पताल में छानबीन के दौरान अहम रजिस्टर, कालबाह्य सरकारी दवा, इंजेक्शन, गर्भपात के लिए उपयोग में लायी जाने वाली दवा बरामद हुई़ इस संबंध में स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य प्रशासन कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है़ डा़ नीरज कदम आर्वी उपजिला अस्पताल में ठेकेदारी पर कार्यरत है़ पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के लिए सरकारी अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डा़ मोहन सुटे को थाने में बुलाया था़ उनसे पुलिस ने पूछताछ की़ जिला शल्य चिकित्सक द्वारा भेजी गई टीम में डा़ सुटे का भी समावेश था़ स्वास्थ्य प्रशासन की रिपोर्ट में क्या जानकारी सामने इस पर निगाहें लगी हैं.
करीब 15 वर्ष पुरानी है हिरन की खाल!
कदम अस्पताल के ऊपरी माले पर एक कक्ष में हिरन की खाल बरामद हुई थी़ प्रकरण में वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है़ आरोपी पुलिस गिरफ्त में होने से वन विभाग की कार्रवाई लटकी है़ हिरन की खाल के नमूने फारेंसिंक लैब में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया वन विभाग कर रहा है़ इसमें उक्त खाल कितनी पुरानी हैं, इसकी पुष्टि होगी़ जब्त की गई खाल करीब 15 वर्ष पुरानी होने का प्राथमिक अनुमान वन विभाग ने जताया है.
सम्बंधित ख़बरें
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
वर्धा हिंदी यूनिवर्सिटी के क्लर्क ने 100 से अधिक छात्राओं को भेजे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, आरोपी सस्पेंड
प्रकरण की विस्तृत जांच करें : कायंदे
सोमवार को शिवसेना व पीसीपीएनडीटी कमेटी की राज्य सदस्य विधायक मनीषा कायंदे ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से भेंट की़ उन्होंने प्रकरण में विस्तृत जांच की मांग की़ इसकी संपूर्ण रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री व मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी़ प्रकरण में सरकारी पक्ष से वैद्यकीय क्षेत्र का ज्ञान होने वाला वकील देने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे़ स्वास्थ्य प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है़ प्रकरण से जो भी जुड़ा हैं, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए़ निजी अस्पताल में सरकारी अस्पताल की दवा का संचय मिलने सहित संभावित रैकेट की जांच की मांग कायंदे ने की है.
Waiting for the report of the administration the medical superintendent was questioned in the abortion case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
Jun 28, 2026 | 09:36 PMUP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PMविदेश में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं को भारत लौटने का मौका, मिलेगी 14 करोड़ रुपये तक की रिसर्च फंडिंग
Jun 28, 2026 | 09:29 PMमिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PMयूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
Jun 28, 2026 | 09:21 PMPatna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
Jun 28, 2026 | 09:14 PMपास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM













