

Wardha Sanjay Gandhi Niradhar Yojana: वर्धा जिला राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे ने गुरुवार को जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का दौरा कर कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्व विभाग अधिक जनोन्मुख और गतिशील हुआ है।
बदलते समय के अनुसार राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी भूमिका समझकर जनकल्याण के लिए कार्य करना चाहिए, इस अवसर पर जिलाधिकारी वान्मधी सी, अतिरिक्त जिलाधिकारी संजय तेली, उपविभागीय अधिकारी कुश मोटवाणी, आकाश अवतारे, विश्वास सिरसाठ, जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख प्रदीप जगताप, सह जिला निबंधक के। एस। कांबले सहित राजस्व, भूमि अभिलेख और पंजीयन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
वर्धा जिले में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे ने सुबह सेवाग्राम स्थित राजस्व मंडल अधिकारी व तलाठी कार्यालय का निरीक्षण कर मंडल के कामकाज की जानकारी ली। इसके बाद समुद्रपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर तलाठी स्थापना तथा संजय गांधी निराधार अनुदान विभाग का जायजा लिया। उन्होंने संजय गांधी योजना की एक महिला लाभाथों से मोबाइल पर सीधे संपर्क कर योजना का नियमित लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यालय में आने वाला प्रत्येक नागरिक अपना काम पूरा होने का संतोष लेकर जाएं।
वर्धा जिले में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे ने वर्चा के जिला ग्रंथालय का दौरा किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय लक्ष्य और दिशा स्पष्ट होना आवश्यक है।
सही दिशा में की गई मेहनत निश्चित रूप से सफलता दिलाती है, उन्होंने ग्रंथालय का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न उपक्रमी की जानकारी ती। इसके अलाया उपजिता भूमि अभिलेख कार्यालय और जिलाधिकारी वॉर रूम का भी निरीक्षण किया।