तड़ीपार आरोपी को धरदबोचा

ARREST
File Photo
Published on: 
Updated on: 

वर्धा. तड़ीपारी आदेश का उल्लंघन कर लोगों में दहशत फैला रहे आरोपी को रामनगर पुलिस ने धरदबोचा़ आदिवासी कालोनी निवासी सूरज शंकर उईके (28) उपविभागीय अधिकारी वर्धा के आदेश से दो वर्ष के लिये जिले से तड़ीपार कर दिया था़ बावजूद इसके आरोपी आदेश का उल्लंघन कर मुक्तविचरण रहा था.

8 मार्च को वह चाकू दिखाकर सार्वजनिक जगह पर लोगों में दहशत फैला रहा था़ यह बात पता चलते ही रामनगर थाने की टीम मौके पर पहुंची़ जहां बड़ी चलाकी से आरोपी सूरज को पुलिस ने धरदबोचा़ उससे चाकू जब्त कर लिया गया़ इस प्रकरण में मामला दर्ज कर आगे की जांच थानेदार महेश चाटे के मार्गदर्शन में चल रही है.