भीषण गर्मी की पड़ रही मार, वर्धा 44.9 डिग्री सेल्सिअस

राजस्थान में पारा 48 डिग्री पार, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट; अगले 5 दिन और बढ़ेगी तपिश
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
Published on
Updated on

वर्धा. जिले का अधिकतम तापमान दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहा है़ गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है़ रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सिअस दर्ज किया गया़ जो विदर्भ में तीसरे क्रमांक पर रहा़ आगामी दिनों में तपन और बढ़ने की आसार है.

रविवार को दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम के समय आकाश में हलके बादल मंडराने लगे़ जिले में निरंतर मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है़ कभी अचानक तपन बढ़ जाती है तो कभी बादल छा रहे है़ं सुबह 10 बजे से दोपहर 5 बजे तक गर्म हवाएं चल रही है़ दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है.

नागरिकों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह चिकित्सक दे रहे है़ दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हिटवेव से बचने के लिए उपाय योजना शुरू कर दी है़ जरूरी दवा व शीतकक्ष का निर्माण किया गया है़ नागरिकों से महत्वपूर्ण काम सुबह व श्याम के समय निपटाने की अपील की गई है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com