वर्धा में PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- इनमें देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी, तुष्टिकरण के लिए कुछ भी करने को तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजवर्धा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर देशभक्ति की आत्मा अब दम तोड़ चुकी है। अब वे विदेश से बैठकर एजेंडे चलाते हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज PM मोदी करेंगे नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत
वर्धा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वर्धा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर देशभक्ति की आत्मा अब दम तोड़ चुकी है। अब वे विदेश से बैठकर एजेंडे चलाते हैं। इन्हें तो अब गणपति बप्पा से भी मानो चिढ़ होने लगी है। मैंने गणेश पूजा क्या की, तो कांग्रेस बेचैन ही हो गई।
जानकारी दें कि PM मोदी वर्धा में PM विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। यहां PM मोदी ने कहा कि पुरानी सरकारों में कामगारों के हुनर को सम्मान नहीं मिलता था। कांग्रेस और उनके दोस्तों ने SC/ST को दबाकर रखा। उन्हें आगे ही नहीं बढ़ने दिया। लेकिन हमारी सरकार ने स्किल मंत्रालय बनाया। PM विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की। एक साल में इस योजना के तहत 8 लाख लोगों को स्किल ट्रेनिंग भी दी गई है।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र के अमरावती में पीएम मोदी ने रखी PM MITRA पार्क की आधारशिला, अब गजब का हुनर दिखाएंगे कारीगर
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को ‘‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह” और शहरी नक्सली चला रहे हैं। आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे। कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है।आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले चुकी है।”
PM मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा विदेश में दिए भाषणों के ‘‘भारत विरोधी एजेंडे” पर भी आज बात की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना यह बात की। गांधी आरक्षण प्रणाली पर अमेरिका में अपनी टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना का सामना कर रहे हैं।
यहां पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, पश्चिम बंगाल के इस मुद्दे से जुड़ा है मामला
जानकारी दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा दौरे पर हैं। वे यहां PM विश्वकर्मा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने अमरावती में PM मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क की आधारशिला भी रखी।
जानकारी दें कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) 1,000 एकड़ में फैले इस पार्क को राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में विकसित कर रहा है। केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए सात पीएम मित्र पार्क को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र सरकार की ‘आचार्य चाणक्य स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ योजना की शुरुआत भी की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
