7 दिनों से पाइप लाइन लीकेज, MJP की अनदेखी से पानी की बर्बादी

Pipeline Leakage
Updated on

वर्धा. गत सप्ताहभर से पालोती मार्ग की पाइप लाइन लीकेज हुई है़ पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है़ साथ ही मार्ग से नागरिकों को आवागमन करना मुश्किल हो गया है.

बता दें कि पालोती मार्ग पर होटल दावत के सामने कुछ दिनों से मेडिकल कालेज को जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन में लीकेज आया है़ लीकेज के कारण मार्ग पर पेयजल बह रहा है़ कीचड़ फैलने से मार्ग से आवागमन करना मुश्किल हो गया है़ एक सप्ताह बीतने पर भी लीकेज की मरम्मत नहीं की गई.

इस संबंध में मजीप्रा से संपर्क करने पर उन्होंने मेडिकल कालेज को सूचना की़ इसके बाद लीकेज की मरम्मत शुरू करने की बात कही गई है़ गर्मी की आहट हो रही है़ इस स्थिति में जल का उपयोग सुचारु तरीके से करना जरूरी हो गया है़ गत सात दिनों से लीकेज के कारण पेयजल की बर्बादी होने से परिसर के नागरिक असंतोष व्यक्त कर रहे है.

Navbharat Live
navbharatlive.com