नायरा एनर्जी ने बढ़ाए ईंधन के रेट, भड़के डीलरों ने बताया तानाशाही, क्या ठप हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई?

Nayara Energy Petrol Price Hike: नायरा एनर्जी का बड़ा झटका। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा! डीलर्स एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, सप्लाई रोकने की दी चेतावनी। पढ़ें पूरी खबर।
Nayara Energy hikes petrol by ₹5 and diesel by ₹3. All India Nayara Dealers Welfare Association calls it arbitrary. Threatens to stop operations.
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढाए (डिजाइन फोटो)
Updated on

Nayara Diesel Rate Increase: नायरा एनर्जी लिमिटेड ने देशभर में पेट्रोल की कीमतों में 5 प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की, जिससे डीलरों और आम जनता दोनों में नाराजगी फैल गई है। ऑल इंडिया नायरा डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस कदम को अचानक, एकतरफा और मनमाना करार दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि, यह फैसला बिना किसी पूर्व परामर्श के लिया गया और डीलरों के व्यवसाय तथा निवेश पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभावों को ध्यान में नहीं रखा गया।

आमजन और डीलरों पर बढ़ सकता है असंतोष

विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की बढ़ी कीमतें न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर दबाव डालती हैं, बल्कि डीलरों के कारोबार और ग्राहक विश्वास को भी प्रभावित करती हैं। इस बढ़ोतरी के बाद आने वाले दिनों में आम जनता और डीलरों के बीच असंतोष की स्थिति बढ़ने की संभावना है।

"उपभोक्ताओं के लिए यह अचानक अतिरिक्त बोझ बन गया है। डीलर जो कंपनी के अग्रिम पंक्ति के प्रतिनिधि हैं ग्राहकों की असंतोष झेल रहे हैं, जबकि कीमतों के निर्णय में उनकी कोई भूमिका नहीं है," ऐसा निवेदन में कहा गया है।

एसोसिएशन ने दी चेतावनी

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि यह अनुचित मूल्य वृद्धि तुरंत वापस नहीं ली गई, तो वे प्रमुख आपूर्ति डिपो पर संचालन रोकने जैसे कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। डीलरों ने सरकार और कंपनी से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और भविष्य में ऐसे बड़े फैसले लेने से पहले ऑल इंडिया नायरा डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ परामर्श किया जाए एसोसिएशन ने देशभर के सभी नायरा डीलरों से एकजुट होने और केंद्रीय निकाय द्वारा निर्णय लिए जाने पर सामूहिक कार्रवाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com