-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- National Seminar On Responsible Use Of Ai Role Of Public Relations On National Public Relations Day
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस: ‘AI’ के जिम्मेदारी से उपयोग पर जनसंपर्क की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
- Written By: आंचल लोखंडे
22 एवं 23 अप्रैल को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में महाराष्ट्र सरकार के माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालय, नागपुर, विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग व जनसंपर्क कार्यालय तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया, वर्धा चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में 22 एवं 23 अप्रैल को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
संगोष्ठी का उद्घाटन 22 अप्रैल को हिंदी विश्वविद्यालय के ग़ालिब सभागार में 11:00 बजे विवि की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वर्धा के पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालय, नागपुर के संचालक डॉ. गणेश मुळे व पी.आर.एस.आई., पश्चिम के उपाध्यक्ष के एस. पी. सिंह, नागपुर तथा विवि के कुलसचिव प्रो. आनन्द पाटील उपस्थित रहेंगे।
अधिकारी, शिक्षक व विद्यार्थियों की सहभागिता
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. फरहद मलिक स्वागत वक्तव्य देंगे तथा जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृपा शंकर चौबे विषय प्रवर्तन करेंगे। संगोष्ठी के संयोजक जनसंचार विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश लेहकपुरे तथा सह-संयोजक वर्धा जिला माहिती अधिकारी रवी गीते व विवि के जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे होंगे। संगोष्ठी में जनसंपर्क अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मीडिया शिक्षक एवं विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Wardha News: दो बाघों के बीच पेड़ पर एक घंटे तक अटकी रही जिंदगी, चरवाहे ने ऐसे बचाई जान
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
अब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
संगोष्ठी में ‘मीडिया एवं जनसंपर्क में ए. आई. की उपयोगिता’, ‘शिक्षा के उत्थान में ए.आई. की उपयोगिता’, ‘ए. आई. का प्रयोग: नैतिकता एवं संकट प्रबंधन’, ‘साइबर सुरक्षा और ए.आई.’ इन विषयों पर वक्ताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा।
संगोष्ठी का समापन 23 अप्रैल को
संगोष्ठी का समापन बुधवार, 23 अप्रैल को विवि की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। सत्र में माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालय, नागपुर के संचालक डॉ. गणेश मुळे व आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल सावंगी (मेघे) के विशेष कार्य अधिकारी संजय इंगळे तिगांवकर विशिष्ट अतिथि होंगे तथा विवि के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर चौबे की विशिष्ट उपस्थिति होगी।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मीडिया एवं जनसंपर्क में एआई की उपयोगिता
उद्घाटन के बाद 22 अप्रैल को मीडिया एवं जनसंपर्क में एआई की उपयोगिता विषय पर जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर चौबे की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में माहिती व जनसंपर्क संचालनालय के संचालक डॉ. गणेश मुळे विशिष्ट वक्ता होंगे तथा आईआईआईटी नागपुर के एसोसिएट डीन तौसीफ दिवान विषय विशेषज्ञ के रूप में संबोधित करेंगे। सत्र का संचालन जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप वर्मा करेंगे तथा पीआरएसआई, वर्धा चैप्टर के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दाते आभार ज्ञापित करेंगे।
दिग्गजो की उपस्थिती
3:00 बजे शिक्षा के उत्थान में एआई की उपयोगिता विषय पर आयोजित सत्र हिंदी विवि के शिक्षा विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में होगा जिसमें आईआईआईटी नागपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. शिशुपाल कुमार, हिंदी विवि के लीला विभाग के प्रभारी डॉ. अंजनी कुमार राय वक्ता होंगे। सत्र का संचालन जिला माहिती अधिकारी रवि गीते करेंगे तथा पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष विनेश काकडे आभार मानेंगे। बुधवार, 23 अप्रैल को तृतीय अकादमिक सत्र 11:00 बजे एआई का प्रयोग: नैतिकता एवं संकट प्रबंधन विषय पर होगा। सत्र की अध्यक्षता डॉ. गणेश मुळे करेंगे।
वर्धा चैप्टर की ओर से आयोजन
सत्र में आईआईआईटी नागपुर के एसोसिएट डीन तौसीफ दिवान व डॉ. अंजनी कुमार राय संबोधित करेंगे। सत्र का संचालन विनेश काकडे करेंगे तथा जिला सिविल अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण गावंडे आभार ज्ञापित करेंगे। चतुर्थ अकादमिक सत्र दोपहर 03:00 बजे साइबर सुरक्षा और एआई विषय पर होगा जिसकी अध्यक्षता हिंदी विवि के विधि विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. जनार्दन कुमार तिवारी करेंगे। सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. शिशुपाल कुमार व हिंदी विवि के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी डॉ. गिरीश चन्द्र पाण्डेय विचार रखेंगे। सत्र का संचालन प्रफुल्ल दाते करेंगे व हिंदी विवि के सहायक संपादक डॉ. अमित विश्वास आभार ज्ञापित करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान सूचना व जनसंपर्क महासंचालनालय, नागपुर, विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग व जनसंपर्क कार्यालय तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया, वर्धा चैप्टर की ओर से किया गया है।
National seminar on responsible use of ai role of public relations on national public relations day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














