Winter Session: नागपुर विधान भवन पर योग शिक्षक देंगे दस्तक, लहुजी शक्ति सेना की पदयात्रा भी रवाना

Nagpur Winter Assembly Session: नागपुर में योग शिक्षक मोर्चा और लहुजी शक्ति सेना की पदयात्रा, बकाया मानधन, रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग के लिए प्रदर्शन करेगी।
Nagpur Winter Assembly Session: नागपुर में योग शिक्षक मोर्चा और लहुजी शक्ति सेना की पदयात्रा, बकाया मानधन, रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग के लिए प्रदर्शन करेगी।
लहुजी शक्ति सेना की पदयात्रा रवाना (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Yoga Teacher Movement: राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के अंतर्गत इस वर्ष महाराष्ट्र में आरोग्यवर्धिनी योग शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है़ इसके कारण राज्यभर के योग शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं और उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। खासकर महिलाएं, जिनमें गरीब, विधवा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं, बहुत बड़ी संख्या में प्रभावित हैं। इसके साथ ही इन शिक्षकों को पिछले वर्ष का मानधन (2024-25) भी नहीं मिला है, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है।

योग शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए नागपुर में 10 दिसंबर को एक भव्य मोर्चा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस मोर्चा में राज्य के विभिन्न जिलों से योग शिक्षक भाग लेंगे, जिनमें रत्नागिरी, परभणी, जालना, बीड, गोंदिया, भंडारा, नागपुर, वर्धा, नाशिक, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम, कोल्हापुर, सोलापुर, चंद्रपुर आदि जिले शामिल हैं।

मानधन में वृद्धि की मांग

आरोग्यवर्धिनी योग शिक्षक संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में योग शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति, बकाया मानधन का भुगतान और मानधन में वृद्धि की मांग की है। इसके अलावा, योग शिक्षकों को रोजगार देने और उन्हें राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के तहत नियुक्त करने की मांग की जा रही है। संघ ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में योग आयोग की स्थापना की जानी चाहिए, जैसा कि अन्य राज्यों में किया गया है। इस मोर्चे का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष शरद बजाज, सचिव लता होलगरे और कोषाध्यक्ष नैना झाडे करेंगे। राज्यभर से इस मोर्चे को समर्थन मिल रहा है।

लहुजी शक्ति सेना की पदयात्रा रवाना

विविध प्रलंबित मांगों को लेकर लहुजी शक्ति सेना के अध्यक्ष विष्णु कस्बे के नेतृत्व में मुंबई से नागपुर शीतकालीन अधिवेशन के लिए निकली है। पदयात्रा का तलेगांव में पहुंचने के बाद स्वागत किया गया। पदयात्रा शीतकालीन अधीवेशन में शुक्रवार 12 को दस्तक देने वाले है। उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 अगस्त 2024 को दिए गए फैसले को लागू करने के लिए न्यायमूर्ति अनंत बदर समिति की रिपोर्ट को तुरंत स्वीकार किया जाना चाहिए।

12 दिसंबर को पहुंचेंगे नागपुर

अनुसूचित जाति आरक्षण का उप-वर्गीकरण लागू करें, उपेक्षित और वंचित जाति घटकों को सामाजिक न्याय प्रदान करें, आदि मांगों को लेकर लहुजी शक्ति सेना की पदयात्रा मुंबई से नागपुर शीतकालीन अधिवेशन में निकली है। पदयात्रा तलेगांव में पहुंचने के बाद स्थानीय समाजबंधुओं के साथ ही लहुजी शक्ति सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

साथ ही न्यायपूर्ण मांगों को पूर्ण करने के लिए पदयात्रा में सहभाग लिया है। तलेगांव से रवाना हुई पदयात्रा 12 तारीख को नागपुर पहुंचेंगे। विविध गांव से लोगों में जनजागरण करते हुए पदयात्रा मार्गक्रमण कर रही है। पदयात्रा में विष्णु कस्बे, वर्धा जिला अध्यक्ष चिंतामन कर्ण समेत बड़ी संख्या में लहुजी शक्ति सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com