वर्धा नदी पर पुल निर्माण की दिशा में पहल, सांसद काले ने गडकरी से की मुलाकात

गोकुलसरा में वर्धा नदी पर पुल और सड़क निर्माण की मांग को सांसद अमर काले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखा। इससे अमरावती और वर्धा जिलों के बीच संपर्क में सुधार होगा।
Wardha River Bridge
Published on: 
Updated on: 

Wardha River Bridge News: तहसील के गोकुलसरा से सायखेड़ा मार्ग पर वर्धा नदी पर पुल और सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। इस संबंध में सांसद अमर काले ने पहल करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर पुल और सड़क निर्माण की मांग रखी है।

गोकुलसरा, सोनारा काकड़े तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और नागरिकों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। यातायात की नजदीकी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से किसानों को भी अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई होती है।

ऐसे में वर्धा नदी पर गोकुलसरा से सायखेड़ा के बीच पुल और सड़क का निर्माण होने से अमरावती और वर्धा जिलों के बीच संपर्क सुगम होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

इस मांग को लेकर गोकुलसरा समूह ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सोनारा काकड़े और आसपास के नागरिकों ने वर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमर काले को ज्ञापन सौंपा था।

सांसद अमर काले ने इस मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र भेजकर पुल निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उच्च स्तर पर भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इसी सिलसिले में सांसद अमर काले ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर सायखेड़ा–गोकुलसरा मार्ग पर वर्धा नदी पर पुल निर्माण के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पुल बनने से दोनों जिलों के कई गांवों के बीच संपर्क आसान होगा और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com