-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Monsoon Alert Rivers Vidarbha Spate Gosikhurd Dam Gates Opened
Maharashtra Weather: विदर्भ में नदी-नाले उफान पर, गोसीखुर्द के पूरे 33 गेट खोले
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कोहराम मचा हुआ है। विदर्भ के कई जिलों में नदी, नाले उफान पर है। तो वहीं कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

गोसीखुर्द के पूरे 33 गेट खोले (सौजन्य-नवभारत)
नागपुर: विदर्भ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इस वजह से अधिकांश नदी नाले उफान पर हैं। एक ओर जहां गड़चिरोली की 16 सड़कें बंद हो चुकी है, वहीं भंडारा में वैनगंगा नदी में बाढ़ आई है। इस वजह से गोसीखुर्द बांध के पूरे 33 गेट खोल दिए गए हैं।
गड़चिरोली जिले में बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। उत्तर गड़चिरोली के देसाईगंज उपखंड में बारिश का सबसे ज्यादा असर हुआ है। अधिकांश नदियां बाढ़ के पानी में बह रही हैं और चेतावनी के स्तर पर पहुंच गई हैं और नदियों के किनारे बसे गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।
घबराएं नहीं, सतर्क रहें
जिले में जारी भारी बारिश के साथ ही गोसेखुर्द बांध से वैनगंगा नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इस संदर्भ में जिला कलेक्टर अविश्यंत पंडा ने नागरिकों से घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
गोंदिया में आरेंज अलर्ट
8 जुलाई को मौसम विभाग ने गोंदिया जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया था। गोंदिया जिले में भारी बारिश हुई है। इसके कारण जिले में कुल औसत 110.6 मिमी (अत्यधिक वर्षा) दर्ज की गई है। सालेकसा तहसील के पुजारीटोला बांध के गेट खोले गए।
संजय सरोवर का पानी वैनगंगा में
मंगलवार की दोपहर 12.00 बजे मध्यप्रदेश के शिवनी जिले में संजय सरोवर बांध के 02 गेट 01 मीटर यानी 3 फीट की ऊंचाई पर खोल दिए गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी वैनगंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई।
वर्धा के 2 मंडलों में अतिवृष्टि
जिले में लगातार दो दिनों से मूसलाधार बारिश शुरू है। इससे जिले के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी तट पर बसे गांव व इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले चौबीस घंटे में औसतन 38.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में दो राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई। इसी बीच गाज गिरने से एक गाय की मौत होने की जानकारी है।
नरखेड़ में नहीं थम रही बारिश
नरखेड़ तहसील में जारी बारिश ने खेत खलिहान, नदी और नालों को चार्ज कर दिया है। जहां खेतों में जमे पानी ने तालाब का स्वरूप ले लिया है। वहीं, शहर में हर रास्ते, हर चौराहे बारिश के पानी में डूबे नजर आ रहे है। सोमवार को जाम नदी में पहली बार बाढ़ जैसे स्थिति देखने को मिली। परंतु, सुबह तक नदी का पानी कम हो गया था, लेकिन शाम को फिर बारिश शुरू हो गई और सब तरफ पानी-पानी नजर आने लगा। किसानों में खुशी का माहौल शहर सहित तहसील में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
Monsoon: नागपुर में ऑरेंज अलर्ट, ड्रेनेज सिस्टम फेल, बारिश का बैकलॉग हुआ पूरा
पिछले दो दिनों से बारिश कही धीमी तो कहीं जोरों से हो रही है। बारिश के चलते सभी ओर खुशी का माहौल दिख रहा है। तो वहीं कुछ भागों में जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। इस बारिश के चलते क्षेत्र में 90 फीसदी बुआई होने संभावना है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने पर सभी नागरिक खासतौर पर किसान चिंतित दिख रहे थे, लेकिन दो दिनों से बारिश होने के कारण किसान, दुकानदार, मजदूरों एवं नागरिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है।
Monsoon alert rivers vidarbha spate gosikhurd dam gates opened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













