-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Maratha Community Should Not Be Included In Obc Category Submitted Memorandum
मराठा जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल न किया जाए, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
- Written By: आंचल लोखंडे
National OBC Federation:मराठा जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल न किया जाए। मराठा समाज को सामूहिक रूप से कुणबी प्रमाणपत्र जारी न किए जाएं इस मांग का वर्धा जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।

मराठा जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल न किया जाए (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha District: महाराष्ट्र सरकार के 2 सितंबर 2025 के शासन निर्णय को लेकर ओबीसी समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हैदराबाद गजेटियर में सामूहिक प्रविष्टियां हैं, व्यक्तिगत प्रविष्टियां नहीं और व्यक्तिगत प्रविष्टियों के अभाव में कुणबी प्रमाणपत्र देना संभव नहीं है। इसके बावजूद 17 सितंबर से मराठवाड़ा के जालना, नांदेड, हिंगोली, धाराशिव और बीड जिलों में हैदराबाद गजेटियर के आधार पर कुणबी प्रमाणपत्र वितरित किए जाने की खबरें टीवी चैनलों के माध्यम से प्रसारित हो रही हैं, जिससे ओबीसी समाज में असंतोष और भ्रम का माहौल बना हुआ है।
इसी संदर्भ में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले एवं ओबीसी मंत्रीमंडल उपसमिति के अध्यक्ष को राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ वर्धा जिला तथा अन्य समविचारी संगठनों की ओर से वर्धा जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया कि, मराठा जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल न किया जाए। मराठा समाज को सामूहिक रूप से कुणबी प्रमाणपत्र जारी न किए जाएं। बिना वैध व्यक्तिगत दस्तावेजों और गलत, झूठे प्रमाणों के आधार पर कुणबी, कुणबी मराठा या मराठा कुणबी प्रमाणपत्र न दिए जाएं।
कुणबी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए
केवल प्रतिज्ञापत्र के आधार पर कुणबी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। फर्जी प्रविष्टियों की जांच के लिए मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया जाए। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में ओबीसी आरक्षण का लाभ उठाने हेतु केवल जाति प्रमाणपत्र के लिए दिए गए प्रस्ताव की रसीद के आधार पर चुनाव लड़ने की अनुमति न दी जाए; इसके साथ राजस्व रिकॉर्ड में कुणबी जाति का स्पष्ट उल्लेख होना अनिवार्य किया जाए। 2 सितंबर 2025 के शासन निर्णय के अंतिम अनुच्छेद में “गांव, कुल और रिश्तेदारी” से संबंधित शब्दों का स्पष्ट अर्थ बताया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में नवविवाहिता की संदिग्ध आत्महत्या, पति समेत 8 ससुराल वालों पर मामला दर्ज
वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 माह में 23.70 करोड़ का अवैध माल जब्त, अपराधों पर कसा शिकंजा
वर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
वर्धा में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, 4 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त
ये भी पढ़े: अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र पडताल समिति का नियमबाह्य कामकाज, हलबी समाज आंदोलन की तैयारी
राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के कार्यकर्ता मौजूद
ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक राजु तिमांडे, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ वर्धा जिला अध्यक्ष सुनील शिंदे, महासचिव एड.नंदकुमार वानखेडे, हिंगनघाट तहसील अध्यक्ष डॉ. राजु निखाडे, महिला जिला अध्यक्ष रागिनी शेंडे, बलराज लोहबे, राजेश काळबांडे, प्रविण पेठे, संदीप चौधरी, सत्यशोधक समाज वर्धा जिला प्रमुख राजु कळसाईत, अर्चना भोमले, सुप्रिया शिंदे, अलका वानखेडे, सुनीता तळवेकर और नूरी शेख उपस्थित थे।
Maratha community should not be included in obc category submitted memorandum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में बार-बार फूटी जलापूर्ति पाइपलाइन, कीचड़ और गड्ढों से तंग नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 13, 2026 | 02:53 PMआस्था के बीच अव्यवस्था! शाही संदल जुलूस से शहरभर में लगा लंबा जाम; नागपुर ट्रैफिक हुआ बेहाल
Jul 13, 2026 | 02:50 PMपुणे के लिए 2047 तक का वॉटर मास्टर प्लान तैयार, भविष्य की जल जरूरतों पर फोकस
Jul 13, 2026 | 02:50 PMActor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
Jul 13, 2026 | 02:44 PMजेजुरी सड़क हादसा: 3 महिला वारकरियों की मौत, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान
Jul 13, 2026 | 02:44 PMयवतमाल: मारेगांव में पगडंडी सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ी हिंसक झड़पें, खेतों तक ट्रैक्टर ले जाना हुआ मुश्किल
Jul 13, 2026 | 02:39 PMदिलीप वलसे पाटिल का विपक्ष पर पलटवार, दूध मिलावट मामले में लगाए आरोपों को बताया निराधार
Jul 13, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM














