बढ़ी ठिठुरन, जलने लगे अलाव; जिले का तापमान 13.2 डिग्री रहा

Cold stress is increasing gradually
File Photo
Published on
Updated on

वर्धा. जिले में गत सप्ताहभर से ठंड अधिक बढ़ गई है. तेज ठंडी लहरें चलने से ठिठुरन काफी बढ़ गई है़ मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में सोमवार की तुलना में 6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जिले का तापमान भी दिन-ब-दिन लुढ़क रहा है़ बड़ी मात्रा में अलाव जलने लगे है़.

बता दें कि पखवाड़े पहले जिले में बदरीला मौसम छाया हुआ था़ इसका असर रबी की फसलों पर दिखाई दे रहा था़ मौसम इल्ली व बीमारियों के लिए पोषक होने से फसल को हानि पहुंच रही थी़ परंतु गत कुछ दिनों से ठंड ने जोर पकड़ लिया है.

बादल हटने से दिनभर चली ठंडी लहरें

बादल हटने से दिनभर ठंडी लहरें चल रही है़  सुबह व शाम के समय ठंड काफी रहने से नागरिक बाहर निकलना टाल रहे है़ ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खेतों में किसान फसलों को सिंचाई कर रहे है़ं इससे ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है़ सुबह व शाम के समय चौपाल पर ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे है़.  

गेहूं और चने के लिए फायदेमंद ठंड

गर्म कपड़ों की मांग अधिक बढ़ गई है़  मार्केट में नागरिक गर्म कपड़े बड़ी मात्रा में खरीदी किए जा रहे है़ं ठंड का असर बढ़ने से गेहूं व चना फसल को संजीवनी मिली है़  ठंड के दिनों में बुजुर्ग नागरिक व छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की सलाह डाक्टर दे रहे हैं. मौसमी बीमारिया बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है. 

विदर्भ के जिले का न्यूनतम तापमान 

गोंदिया : 13.0 डिसे 

वर्धा : 13.2 डिसे 

नागपुर : 13.4 डिसे 

अमरावती : 13.4 डिसे 

गड़चिरोली : 13.6 डिसे 

ब्रम्हपुरी : 13.9 डिसे 

वाशिम : 14.0 डिसे 

यवतमाल : 14.0 डिसे 

चंद्रपुर : 14.2 डिसे 

भंडारा : 14.5 डिसे 

बुलढाना : 15.8 डिसे 

अकोला : 16.4 डिसे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com