मुरुम का अवैध उत्खनन, 30 लाख का माल जब्त

धोत्रा परिसर में चल रहे अवैध मुरुम उत्खनन का पर्दाफाश पुलिस ने किया़ इस कार्रवाई में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर सहित कुल 30 लाख रुपयों का माल जब्त किया गया़
9 tractor 2 JCB seized in Murum smuggling
File Photo
Published on: 
Updated on: 

वर्धा. धोत्रा परिसर में चल रहे अवैध मुरुम उत्खनन का पर्दाफाश पुलिस ने किया़ इस कार्रवाई में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर सहित कुल 30 लाख रुपयों का माल जब्त किया गया़ अल्लीपुर पुलिस ने प्रकरण में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार धोत्रा परिसर में मुरुम का अवैध उत्खनन चल रहा था़ इसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की़ इस दौरान मौके पर जेसीबी की मदद से मुरुम का उत्खनन चल रहा था. इसकी ढुलाई के लिये ट्रैक्टर खड़े थे़ पुलिस ने मौके से जेसीबी क्रमांक एमएच 32 वाय 1692, ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 32 पी 4223 व अन्य एक ट्रैक्टर ऐसा कुल 30 लाख रुपयों का माल जब्त कर लिया.

प्रकरण में मध्यप्रदेश के रायखेड़ा निवासी ईश्वरकुमार सुकालसिंह मसराम (20), आष्टा निवासी मनोज गजानन देशमुख (29) व धोत्रा (कासार) निवासी मनोहर मानिक सोनुले (41) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया़ आरोपी ईश्वरकुमार मसराम यह पिछले कुछ दिनों से सावंगी मेघे के ड्रीमलैन्ड सिटी में निवासित है़ प्रकरण में अल्लीपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Navbharat Live
navbharatlive.com