- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Heavy Loss Of Oranges Due To Rain Growing Farmers Concern Fruits Rotting In Orchards
बारिश से संतरा का भारी नुकसान, उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ी, बागों में सड़ रहे फल
- Written By: नवभारत डेस्क

कारंजा-घा.(सं). नागपुर, अमरावती सहित वर्धा जिले के आर्वी, आष्टी व कारंजा तहसील में बड़े पैमाने पर संतरे का उत्पादन लिया जाता है़ गत सप्ताह भरे से जिले में बदरीला मौसम व कोहरा छाया हुआ है़ इसी बीच हुई बेमौसम बारिश से संतरा फसल संकट में आ गई है़ तहसील के अधिकांश संतरा बागों में फल सड़ व गल रहे है़ं इसमें भारी नुकसान होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है.
पेड़ों के नीचे फलों की चादर
क्षेत्र के किसान मृग बहार संतरे का उत्पादन लेते है़ं फिलहाल संतरे को दो माह का समय शेष है. फिलहाल फलों का आकार छोटा है़ परंतु मौसम की मार से अभी से ही फल पेड़ों से सड़ कर गल रहे है़ं पेड़ों के नीचे फलों की चादर बिछी रहती है़ इससे संतरा उत्पादक किसानों में टेन्शन बढ़ गया है़ इस बार अतिवृष्टि के कारण खरीफ मौसम में फसलों का भारी नुकसान हुआ है.
सोयाबीन व कपास की फसल नष्ट होने से किसान आर्थिक अड़चन में है़ं इस मौसम में आर्वी, आष्टी व कारंजा तहसील में किसान संतरे का उत्पादन लेते है़ं इस बार मृग बहार अच्छी दिखाई दे रही है़ पेड़ों को अच्छे फल भी लग रहे है़ं परंतु अचानक मौसम ने करवट बदलने से किसानों में फिर मायूसी है़ बेमौसम बारिश, बदरीला मौसम व कोहरा छाया होने से संतरे पेड़ों से गल कर नीचे गिर रहे है़ं संतरे के उत्पादन में कमी की आशंका जताई जा रही.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 12 साल बाद नए टैक्स असेसमेंट पर सुनवाई का रास्ता साफ, 7 हजार से अधिक अपीलधारकों की 23 जून से सुनवाई
आपदा से निपटने सज्ज हुआ वर्धा प्रशासन, जरुरी संसाधन उपलब्ध, 77 लाइफ बॉय तैनात
वर्धा में अल्लीपुर और मॉडल हाईस्कूल के पास पुलिस की बड़ी रेड; MD ड्रग्स और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
वर्धा में पेड़ काटते समय दो टहनियों के बीच सिर फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव

किसानों की मेहनत बेकार
मृग बहार संतरा पेडों की ओर जून से मार्च माह तक किसान काफी ध्यान रखते है़ मृग बहार के फल फरवरी से मार्च माह में बड़ा आकार लेकर परिपक्व होते है़ं हरे फल पीले होते है़ं यह संपूर्ण प्राकृतिक प्रक्रिया है़ इसके बाद किसान अपना संतरा बिक्री के लिए मार्केट में लाता है़ परंतु इस बार प्रकृति की अवकृपा से किसान संकट में आ गया है़ दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में हुई बेमौसम बारिश से बागीचे में पेड़ों पर लगे छोटे आकार के फल सड़ने व गलने लगा है़ अभी से ही फल पीले होकर गलने से काफी नुकसान हो रहा है. इस संकट से बचने के लिए किसान कृषि विभाग से मार्गदर्शन मांग रहा है़ परंतु संबंधित विभाग की अनदेखी होने से किसानों में रोष व्याप्त है.
कृषि विभाग दे ध्यान
संतरा फसल को मौसम की मार से बचाने के लिए कृषि विभाग गंभीरता से ध्यान दे. ताकि किसान संभावित नुकसान से बच सके़ ऐसी मांग क्षेत्र के संतरा उत्पादक किसान योगेश दलाल, केवल भक्ते, मुकुंदा ढोबाले व केशव भक्ते सहित अनेक किसान कर रहे है़.
Heavy loss of oranges due to rain growing farmers concern fruits rotting in orchards
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMUP बनेगा एविएशन हब! 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, 16 शहरों से सीधे होगी कनेक्टिविटी
Jun 13, 2026 | 10:52 PMUS अटैक में 3 भारतीयों की मौत पर आया अमेरिका का पहला बयान, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिखाई हेकड़ी
Jun 13, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














