1.06 लाख का माल जब्त, शराबभट्टी पर की कार्रवाई

11-w-sharab bhatti01
File Photo
Published on: 
Updated on: 

वर्धा. आर्वी थानाक्षेत्र के धनोडी डैम परिसर में चल रही शराब भट्टी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की़ इस दौरान करिब 1 लाख 6 हजार 300 रुपयों का माल जब्त किया गया़ खूबगांव निवासी धीरज धानके व दीपक कालबांडे यह दोनों धनोडी डैम परिसर में चोरी छुपे शराब भट्टी चला रहे थे़ इसकी भनक लगते ही आर्वी पुलिस ने छापामार कार्रवाई की.

पुलिस ने मौके से गावठी महुआ शराब, 10 प्लास्टिक के ड्रम, कच्चा रसायन, लोहे के ड्रम, डबकियां व अन्य सामग्री सहित कुल 1 लाख 6 हजार 300 रुपए का माल जब्त कर लिया़ प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.