पूर्व विधायक ने पुराने साथियों से की मुलाकात, अचानक पुलगांव पहुंचे

वर्धा जिले के पूर्व विधायक सुरेश देशमुख ने अपने पुराने राजनीतिक सहयोगियों से पुलगांव में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और युवा नेताओं को आपसी संबंधों का महत्व समझाया।
wardha-66
Published on: 
Updated on: 

Wardha District: वर्धा जिले के पूर्व विधायक एवं सहकारशिक्षण क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सुरेश देशमुख ने हाल ही में अपने पुराने राजनीतिक सहयोगियों से आत्मीय भेंट कर एक मिसाल पेश की. वे अचानक पुलगांव पहुंचकर वरिष्ठ नेता गेंदालाल साहू के निवास पर पहुंचे, जिन्होंने विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में भी देशमुख का साथ निभाया था. बापूराव देशमुख और प्रभा राव के समर्थक रहे गेंदालाल साहू ने भावुक होकर सुरेश देशमुख का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक विभिन्न विषयों और वर्तमान राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

इस आत्मीय मुलाकात को देखकर उपस्थित युवा नेताओं ने भी राजनीति में आपसी संबंधों के महत्व को महसूस किया. इस अवसर पर सुरेश देशमुख ने गेंदालाल साहू के पुत्र एवं पुलगांव के पूर्व नगराध्यक्ष मनीषकुमार साहू के कार्यालय का भी दौरा किया और उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया. इस प्रसंग पर महादेव भोयर, कृषि उपज समिति के संचालक संजय कामनापुरे, राजेंद्र बोबडे तथा शैलेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

विरुलआकाजी में पुलिस का संवाद कार्यक्रमग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चाविरुलआकाजी सं पुलिस स्टेशन पुलगांव की ओर से 25 अप्रैल को ग्राम पंचायत कार्यालय विरुलआकाजी, तहसील आर्वी में संवाद उपक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें गांव के नागरिकों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

इस अवसर पर पुलगांव के ठाणेदार यशवंत सोलसे का ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया. बैठक में पुलिस पाटील नीरज तुर्के विरुल और जोशना मुंडेकार रामपुर, विनोद महाजन व सचिन देवतले, महसूल सेवक संदीप देऊलकर, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी सेविकाएं, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ तकनीशियन अश्विन उके व लाइनमैन शुभम सोनटक्के तथा ग्राम पंचायत कर्मचारी अविनाश तेलंगे उपस्थित रहे.

संवाद के दौरान गांव में उत्पन्न होने वाले विवाद, महिला सुरक्षा और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. पुलिस अधिकारियों ने डायल 112 सेवा के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया तथा उनकी शिकायतों के समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया. साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आवश्यक जानकारी साझा की गई. कार्यक्रम में बिट जमादार महेंद्र कांबले, रवी रामटेके, पुलिस सिपाही मनोज बाराहाते व निखिल वाडकर सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल, पुरुष और युवा उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम रात 8 बजे संपन्न हुआ.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com